Breaking News
recent

प्रत्याशी पड़ोसी वार्ड में भी बैठा रहे जुगत

अलवर. नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रचार में पूरी ताकत लगा रहे हैं। प्रत्याशी वोटों के जुगाड़ में पड़ोसी वार्ड में भी जुगत बैठाने में लगे हैं। पड़ोसी वार्ड के प्रत्याशी और वहां के लोगों से अपने वोटरों पर पूरा प्रभाव डालने का प्रयास कर रहे हैं।
अलवर नगर परिषद चुनाव में इस बार 50 से बढ़ाकर 65 वार्ड कर दिए गए हैं। वार्डों के नए परिसीमन से पुराने वार्डों का कुछ हिस्सा दूसरे वार्डों में चला गया है। ऐसे में मुकाबला रोचक व कांटे का हो गया है। प्रत्याशी पड़ोसी वार्डों के प्रत्याशियों से समझौता कर रहे हैं और दोनों एक-दूसरे उनके वार्ड में वोट दिलाने का प्रयास भी कर रहे हैं।

वार्डों में धड़े सामने आए

वार्डों में चुनावी हार-जीत के लिए तगड़ी खींचतान है। वार्ड में ही लोगों ने अपने-अपने मोहल्ले और गली के प्रत्याशी को जिताने के लिए धड़े बांट लिए हैं। कुछ सक्रिय कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए अलसुबह से लेकर देर रात तक वोट पकाने में जुटे हैं।


नामांकन के बाद कार्यालय पर भीड़

वार्ड में अपना माहौल जमाने के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। अब कार्यालय उद्घाटन और कार्यालयों पर भीड़ दिखाकर प्रत्याशी अपना चुनावी माहौल बनाने में लगे हैं। कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं के लिए चाय-नाश्ता और सुरा तक की व्यवस्था की जा रही है।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.