Breaking News
recent

पाक सेना ने लगाया स्मार्टफोन पर प्रतिबंध

जोधपुर. जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटाने के बाद बौखलाई पाकिस्तानी आर्मी ने अपने जवानों पर स्मार्टफोन का उपयोग करने पर पूरी पाबंदी लगा दी। बॉर्डर पर तैनात पाक रेंजर्स, पाक आर्मी और एयरफोर्स के जवान गत तीन माह से फीचर फोन का उपयोग कर रहे हैं। छुट्टी पर जाने वाले जवानों को घर पर स्मार्ट फोन का उपयोग करने के लिए छूट दी गई है। जवानों के परिवार और सगे संबंधियों के लिए भी संवेदनशील सूचनाओं से दूर रहने की एडवाइजरी दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के जनरल हेडक्वार्टर (जीएचक्यू) ने अगस्त में एक नोटिफिकेशन जारी कर जवानों के स्मार्टफोन उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद अधिकांश जवानों को हाथों-हाथ फीचर फोन खरीदने पड़े। कश्मीर मामले में मात खाने के बाद पाक सेना ड्रोन व अपने सैनिकों और चरमपंथियों की सहायता से बार-बार भारत में घुसपैठ करके हमले कर रही है। भारतीय सेना द्वारा पाक की हर साजिश नाकाम करने के बाद उसने स्मार्टफोन बंद करने का फरमान जारी किया। जीएचक्यू की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और संवेदनशील जानकारियों को गुप्त रखने के लिए स्मार्टफोन बंद किया जा रहा है।

[MORE_ADVERTISE1]

चोरी-छिपे कर रहे इस्तेमाल
पाक आर्मी अपने जवानों के लिए समय-समय पर सोशल मीडिया से दूर रहने की एडवाइजरी जारी करती रहती है। फिर भी जवान फिर भी चोरी-छिपे स्मार्टफोन का उपयोग करते रहते हैं। जनवरी 2019 में भी जीएचक्यू ने नोटिफिकेशन जारी कर जवानों के सोशियल मीडिया साइट्स एप्लीकेशन्स पर रोक लगाई थी। इसके बाद कुछ जवानों ने फेसबुक, टिवट्र, वाट्सएप पर इंट्रेक्शन बंद कर दिया, लेकिन कई जवानों ने फेक यूजर आईडी बनाकर अपनी बैरक और घर से स्मार्टफोन का उपयोग जारी रखा। कुल मिलाकर पाक सेना की अपने जवानों के इंटरनेट एक्सेस को बंद करने की यह कोशिश भर है।

भारतीय सेना में नहीं है कोई प्रतिबंध
भारतीय सेना ने अपने जवानों को स्मार्टफोन का उपयोग करने की छूट दे रखी है। इक्का-दुक्का मामलों को छोडकऱ भारतीय जवान स्मार्ट तरीके से स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। यहां ड्यूटी के वक्त स्मार्टफोन साथ में नहीं रखने की हिदायत है। संवेदनशील हिस्सों में केवल जीपीएस बंद किया जाता है।

[MORE_ADVERTISE2]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.