Rajasthan Ambulance Strike Again: दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आज ( Rajasthan Ambulance Hadtal ) एंबुलेंस कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया ( 108 ambulance service ) और विरोध जताया।
राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 108, 104 व बेस एंबुलेंस के कर्मचारियों को संचालन कंपनी जीवीके ईएमआर आई ने दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारियों ने दीपावली का त्योहार भी काली दिवाली की तरह से मनाया था। यह माह भी आधा गुजर गया और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। ऐसे में एंबुलेंस कर्मचारी आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हैं।उन्होंने बताया कि जीवीके ईएमआरआई कंपनी को सरकार ने दीपावली से पहले 13 करोड़ रुपए तथा 14 नवंबर को 7 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। इसके बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया।
प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया अब एंबुलेंस कर्मचारियों ने फिर से अपना आंदोलन शुरू किया है। इस कड़ी में रविवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया । इसके बाद मंगलवार को कंपनी के झालाना डूंगरी स्थित कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment