उदयपुर/ सलूम्बर. udaipur education department शिक्षा विभाग में चहेतों के लिए नियमों को ठेंगा दिखाने वाले आम हुए मामलों के बीच मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से कायदों से परे जाकर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की प्रतिनियुक्ति करने का मामला सामने आया है। और तो और बीएलओ की प्रतिनियुक्ति भी मनचाहे स्थान पर तय हुई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवजी गौड़ के आदेश के तहत राप्रावि ढोलकाकाकर के प्रबोधक शिक्षक विनोद कुमार जोशी की प्रतिनियुक्ति पंचायत समिति क्षेत्र के बाहर अन्य पंचायत समिति क्षेत्र सेमारी के राप्रावि कुंडाल में की गई। आदेश में बताया गया कि पारिवारिक एवं माननीय न्यायिक स्थिति के कारण 22 नवंबर से उनकी सेवाएं कुंडाल में तय की जाती हैं। आदेश के बाद जोशी को कार्यमुक्त करने में भी देरी नहीं लगाई गई। खास बात यहां आती है कि निर्वाचन विभाग के नियमों के तहत बीएलओ की प्रतिनियुक्ति नहीं की जा सकती है। ऐसे में व्यक्ति विशेष के लिए विभागीय कायदों को भूलाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
खतरे में जिंदगी
प्रबोधक की जिंदगी पर गहराते संकट के मद्देनजर उसे फिलहाल दूसरी जगह लगाया गया है। बीएलओ होने की सूचना पर जांच के आदेश दिए हैं। तहसीलदार से जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
शिवजी गौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, उदयपुर शिक्षा विभाग
अनुकूल नहीं परिस्थितियां
पारिवारिक कारणों के मद्देनजर मैंने विद्यालय परिवर्तन कराया है। udaipur education department मेरी अनुपस्थिति में विद्यालय में कार्यरत शिक्षक इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे।
विनोद कुमार जोशी, प्रबोधक
नियम विरुद्ध है प्रतिनियुक्ति
बूथ लेवल अधिकारी की प्रतिनियुक्ति नियम विरुद्ध है।
नारायणलाल जीनगर, तहसीलदार, सलूम्बर





No comments:
Post a Comment