बीकानेर. जम्मू-कश्मीर में बर्फ गिरने से का असर बीकानेर में भी नजर आने लगा है। इसी के चलते यहां सर्दी का असर तेज होने लगा है। शहर में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा। । वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा। इसी के चलते न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। इसी के चलते न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तर पूर्वी हवाओं के चलते दोपहर में सूरज की तपिश भी कम रही। शाम होते-होते तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया। जिससे सुबह घूमने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। सर्दी से बाजारों पर भी असर पड़ा है। बाजार में दुकानें भी अब देरी से खुलने लगी है। रात 10 बजे के बाद सड़कों पर आवागमन कम हो जाता है। अधिकतम तापमान 27.2 व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।





No comments:
Post a Comment