उदयपुर/ खेरोदा. Ayodhya Ram Mandir अयोध्या के विवादित ढांचे को लेकर देश की शीर्ष अदालत के आने वाले फैसले से पहले स्थानीय लोगों में शांति व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को स्थानीय थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। सभी धर्मों के मौतबिरों की उपस्थिति में भाईचारा बनाए रखने की अपीलें की गई। इससे पलहे थानाधिकारी रणजीतसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में समीपवर्ती इलाकों के पंच सरपंच एवं सदस्यों ने हिस्सेदारी निभाते हुए अदालती फैसले पर टीका टिप्पणी नहीं करने जैसे संदेश दिए। खेरोदा सरपंच दिनेश जणवा, खरसाण सरपंच भगवती लाल मेनारिया, बगड़ सरपंच चंपालाल शर्मा, सुनील कुकड़ा, भैरूलाल पाराशर, रामेश्वर लाल वैद्यराज, रमेश सांगावत, जीतमल कलाल, सजाद अली बोहरा, अकबर खान सहित खेरोदा, भटेवर, खरसाण, मेनार, वाना, बांसडा, अमरपुरा, बाठेडाखुर्द, कुंथवास, बगड़ सहित अन्य पंचायतों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
हर हाल में शांति की अपील
भटेवर. वल्लभनगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में अयोध्या मसले पर शांति बनाए रखने पर आपसी मंथन हुआ। एडिशनल एसपी अताउर रहमान, पुलिस उपअधीक्षक हितेश मेहता, तहसीलदार बसंत मीणा, सीआई महिपालसिंह की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों ने आपसी अपील के माध्यम से हर तबके को फैसले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। बैठक में हेमेन्द्र मालवीय, लक्ष्मीलाल चौरडिय़ा, अल्लानुर मोहम्मद, लियाकत खान पठान, पूर्व सरपंच रूपगिरी गौस्वामी, आजाद मोहम्मद, हिम्मत सिंह राठौड़ सहित अन्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
जावरमाइंस. इधर, जावरमाइंस थाने में प्रशासनिक निर्देश पर सीएलजी बैठक हुई। सराड़ा वृत्ताधिकारी हीरालाल व थानाधिकारी भरतयोगी ने थाना क्षेत्र के नागरिकों की मौजूदगी में प्रस्तावित त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। ayodhya ram mandir उन्होंने लोगों के बीच हिन्दू-मुस्लिम एकता राष्ट्र निर्माण में नींव के पत्थर को यथावत रखने की अपील की।





No comments:
Post a Comment