Breaking News
recent

नगर परिषद में आधी आबादी को मिलेगा नेतृत्व

अलवर. नगर परिषद के 16 नवंबर को होने वाले चुनाव में अलवर शहर की आधी आबादी को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। इस बार हो रहे चुनाव में अलवर शहर में कुल 65 वार्डो में चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 367 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अलवर में 22 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। लेकिन अलवर में आरक्षित सीटों से ज्यादा पदों पर महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। अलवर में नगर परिषद चुनाव में इस बार बीजेपी ने 41 पुरुष व 24 महिलाओं को , कांग्रेस ने 38 पुरुष व 26 महिलाओं को, बीएसपी ने 6 पुरुष व 1 महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। जबकि अलवर से 160 निर्दलीय पुरूष व 68 महिलाएं भी निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। प्रमुख पार्टियों ने कुल 51 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है जबकि निर्दलीय महिला प्रत्याशियों की संख्या 68 है जो कि इससे ज्यादा है।


भिवाडी व थानागाजी में भी कमान संभालेगी महिलाएं

भिवाडी में कुल 60 वार्डो में चुनाव हो रहे हैं। इसमें 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि थानागाजी में 25 वार्डो में चुनाव होंगे इसमें भी 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। भिवाडी में बीजेपी ने 31 पुरुष व 21 महिलाओं को, बीएसपी ने 8 पुरुष व 4 महिला, कांग्रेस ने 30 पुरुष और 19 महिलाओं को टिकट दिया है। जबकि भिवाडी में 52 निर्दलीय पुरुष प्रत्याशी व 46 निर्दलीय महिला प्रत्याशी भी मैदान में है। भिवाडी से ही एक महिला प्रत्याशी एआईटीएमसी ने उतारी है।थानागाजी में 25 वार्ड में चुनाव कराए जा रहे हैं। इसमें बीजेपी ने 19 पुरुष और 9 महिलाओं को टिकट दिया है। कांगे्रस ने 16 पुरुष और 9 महिलाएं चुनाव में उतारा है। जबकि यहां पर निर्दलीय प्रत्याशियों में 54 पुरुष और 20 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर बीएसपी ने किसी को भी मैदान में नहीं उतारा है।

राज्य में 581 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

राजस्थान में कुल 1765 वार्डो में चुनाव कराए जा रहे हैं। इसमें से 581 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। नगर परिषद चुनाव में बीजेपी ने 560 महिलाओं को तथा 905 पुरुषों को मैदान में उतारा है। बीएसपी के 49 पुरुष और 16 महिलाएं, सीपीआई के 2 पुरुष और 3 महिलाएं, सीपीएम के 13 पुरुष और 9 महिलाएं चुनाव लड़ रहे हैं। एनसीपी ने एक पुरुष प्रत्याशी को चुनाव लडाया है। जबकि महिला को टिकट नहीं दिया है। इधर, कांग्रेस ने भी 934 पुरुष और 589 महिलाओं को चुनाव लड़ा रही हैं। एआईटीएमसी ने भिवाडी में एक पुरुष प्रत्याशी को टिकट दिया है। इसी तरह से निर्दलीय के रूप में 2117 पुरुष और 1040 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.