Breaking News
recent

अवैध काश्त को लेकर धरने पर बैठे किसान, आश्वासन के बाद उठाया

खाजूवाला. सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध काश्त को लेकर उपखंड कार्यालय के सामने किसानों ने एक बार फिर धरना शुरू किया है। सोमवार को धरने पर किसानों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रशासन पर कार्रवाई के नाम पर लीपापोती करने का आरोप लगाया हैं। साथ ही जिला कलक्टर के नाम का ज्ञापन राजस्व तहसीलदार को दिया गया।किसान नत्थूसिंह ने बताया कि चक 6 बीजीएम, 43 केजेडी, 1.3 बीवाईएम, 32 केवाईडी, 40 केवाईडी, 1 व 2 पीबीएम, 34 केवाईडी, 31 केजेडी टेल तक आदि में लम्बे समय से अवैध काश्त से किसानों एवं पशुपालकों को परेशानी हो रही है।

हालांकि दीपावली से पूर्व किसानों ने धरना दिया था और संभागीय आयुक्त के कार्रवाई के आश्वासन पर उठा दिया लेकिन एक-दो दिन कार्रवाई कर लीपापोती की गई। किसानों ने चेताया है कि जल्द ही अवैध काश्त नष्ट करवाएं अन्यथा किसानों व पशुपालक अनशन करेंगे। इस पर राजस्व तहसीलदार विनोद कुमार गोदारा ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के पटवारी का तबादला होने व नए पटवारी के आने के कारण कार्रवाई में देरी हुई है। बुधवार को इस संबंध में फिर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसानों ने सोमवार को ही धरना उठा लिया है।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.