अलवर.
चुनाव की रंजिश के चलते शुक्रवार को एक युवक को सरिए व डण्डों से पीटा। जिससे उसके हाथ-पैर में फै्रक्चर व सिर में गंभीर चोट आई हैं। पूर्व पार्षद सुरजीत भमलोत ने पुलिस को शिकायत दी कि वार्ड 45 में चुनाव की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने मूंगस्का निवासी अमृत सिंह जानी के साथ सरिये व डण्डों से मारपीट की। युवक दुकान से घर लौट रहा था। रास्ते में काली मोरी पुल उतरने के बाद मौजपुर हाउस की तरफ कुछ लोगों ने युवक को रोक लिया। इसके बाद मारपीट की। भमलोत ने बताया कि इस युवक ने तारोकोर के चुनाव में पर्ची काटने का काम किया था। जिसके कारण दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। जिसमें प्रमुख रूप से हरजीत सिंह, अमनदीप सिंह लक्की, इकबाल, करनेल, अवतार, लवली, बंटी व रिंकू सहित कई जनें शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वार्ड 45 के चुनाव को लेकर कुछ दिन पहले भी आपस में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था।
अस्पताल पहुंचे लोग
युवक के साथ मारपीट होने के बाद काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। यहां लोगों ने बताया कि टिटोड़ा के कुछ लोगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की है।
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment