Breaking News
recent

निकाय चुनाव: अलवर में दो, भिवाड़ी में तीन व थानागाजी में चार नामांकन

अलवर. नगर परिषद अलवर व भिवाड़ी में सभापति एवं नव गठित नगर पालिका थानागाजी में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की तस्वीर शुक्रवार को जांच के साथ ही साफ हो गई। अब अलवर में दो, भिवाड़ी में तीन व थानागाजी में चार प्रत्याशी बचे हैं।
निकाय चुनाव में सभापति व अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशियों के मुकाबले की तस्वीर शनिवार को नाम वापसी के बाद स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की स्थिति शुक्रवार को जांच के बाद साफ हुई। अभी अलवर नगर परिषद में सभापति पद के लिए भाजपा के धीरज जैन व कांग्रेस की बीना गुप्ता मैदान में है। वहीं भिवाड़ी नगर परिषद सभापति के लिए भाजपा की बत्ती देवी, कांग्रेस के शीशराम तंवर व निर्दलीय रामचंदर चुनाव मैदान में हैं। नव गठित थानागाजी में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के बाबूलाल, कांग्रेस के चौथमल, निर्दलीय कमलेश देवी व प्रीतम सिंह चुनाव मैदान में हैं।

प्रत्याशी आज वापस ले सकेंगे नाम

निकाय प्रमुख के चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशी शनिवार को नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी लेने के समय समाप्ति के तुरन्त बाद शनिवार को ही चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्वाचन के लिए मतदान की स्थिति में मतदान 26 नवम्बर प्रात:10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित परिषद एवं पालिका में करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

मान मनुहार को एक दिन

अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद सभापति के लिए सीधा मुकाबला होने के आसार हैं, वहीं थानागाजी में त्रिकोणीय संघर्ष की उम्मीद है। हालांकि थानागाजी में अभी चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें भाजपा व कांग्रेस के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं। इनमें एक निर्दलीय प्रत्याशी के नाम वापस लेने की संभावना है। वहीं भाजपा खेमे से भी एक निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने से मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। हालांकि यहां भी मुकाबले को सीधा बनाने के लिए निर्दलीय नामांकन भरने वाले प्रत्याशी को नाम वापस लेने के लिए मनाने के प्रयास जारी हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.