अलवर. नीमराणा. थाना क्षेत्र के नीमराणा नारनोल स्टेट हाईवे पर रात्रि के समय में आने जाने वाले राहगीरों को एयरगन से डराकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी हरदयालसिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस नीमराणा में औद्योगिक क्षेत्र की खेतान लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्ट कंपनी कार्य कर गांव लौट रहे कार्मिक धोला राम यादव पुत्र सूरज सिंह व सुरेश पुत्र सोमद्दत निवासी कायसा के दो जनों ने शिकायत दी थी कि वह कंपनी से रात में ड्यूटी कर घर जा रहे थे। रास्ते में कायसा गांव के पास में दो लोगों ने उन्हें बन्दूक दिखा कर उसके साथ मारपीट की तथा एक बाइक लूट ली। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से उन्हें पकड़ा तथा पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टांकखेड़ी किशनगढ़बास निवासी आजाद पुत्र सुरज्ञानी व कायसा नीमराणा निवासी हनुमान पुत्र कर्मवीर को गिरफ्तार किया है। वही दोनों के कब्जे से राहगीरों को डराने वाली एयरगन को बरामद कर लिया है। थानाधिकारी ने यह भी बताया कि पकड़े गए लोगों पर पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं का आरोप है। जिनको लेकर पुलिस पूछताछ व अनुसंधान जारी है पुलिस को आरोपियों से ओर भी खुलासे होने की उम्मीद है ।





No comments:
Post a Comment