Breaking News
recent

नगर परिषद के उपसभापति सहित पार्षद व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

अलवर/भिवाड़ी. विधायक संदीप यादव एवं बीएमए अध्यक्ष बृजमोहन मित्तल ने भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा के दस साल तक चले बोर्ड को उद्योग नगरी का सबसे बड़ा दुर्भाग्य बताते हुए कहा है कि इस दौरान चले भ्रष्टाचार के खेल के चलते बजट तो बहुत खर्च किया गया, लेकिन काम नाम मात्र के भी नहीं हुए।
उन्होंने कहा कि हमने भिवाड़ी के माथे पर लगे कलंक को इस बार मिटाने का बीड़ा डठाया है। इस मुहिम में नगर परिषद के उपसभापति बलजीत सिंह दायमा, पार्षद प्रीतम दायमा व पार्षद हवासिंह सहित कई पार्षद एवं कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। जिनका विधायक यादव एवं बृजमोहन मित्तल सहित अन्य पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उप सभापति बलजीत सिंह दायमा ने कहा कि नगर परिषद में पांच वर्ष तक खुला भ्रष्टाचार चला। जिसकी भाजपा शासन में ही डीएलबी से लेकर पीएमओ तक बार-बार शिकायत की गई, लेकिन हर जगह शिकायतों को दबा दिया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कार्यकाल के दौरान वसूली और उगाही के खेल चले, भिवाड़ी के विकास की कोई परवाह नहीं की गई। भाजपा राज बदलने पर सुनवाई के बाद हो रही जांच में इनके कच्चे चिट्ठे खुलकर सामने आ रहे हैं और इनके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है। नगर परिषद से भ्रष्ट कर्मियों का स्थानांतरण होने के बाद भी उनसे काम लेकर लीपा पोती की गई। लेकिन डीएलबी की ऑडिट में इन अनियमितताओं की पोल खुल गई। मोहनराम बाबा के पवित्र स्थल पर सफाई के नाम पर एक माह में ही इन्होंने २१ लाख रुपए खर्चा दिखाया, जबकि ऐसा हुआ नहीं। वहीं लाखों की लागत के २२० डस्टबिन कागजों में खरीद कर भुगतान कर दिया गया। उनकी परिषद में कहीं आमद-सुपुर्दगी नहीं दिखाई गई। इसके अलावा परिषद की कैश बुक ही गायब कर दी गई, ताकि आर्थिक अनियमितताओं पर पर्दा डाला जा सके। इस मौके पर शीशराम तंवर, देशपाल यादव, केशु गुर्जर, राजवीर यादव, बलजीत सिंह, प्रीतम दायमा, अजीत पटेल व हवासिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.