कोटा. कोटा में आरके पुरम जैन मंदिर के पास नगर विकास न्यास के मेन रोड पर खाली पड़े भूखंडों पर खान विभाग के एक अधिकारी के परिवार ने कब्जा कर तबेला बना रखा है। अफसर का रूतबा ऐसा कि नगर विकास न्यास के अफसरों की हिम्मत नहीं हो रही है कि वे अपनी ही जमीन को मुक्त करा सकें।
गाड़िया लुहारों की टापरी में दम्पति कर रहा 'टिक टॉक ' पर धमाल, लाखों लोग हुए इनके दीवाने
यूं जरा सी बात पर लोगों की टापरियां उजाडने वाले न्यास ने कुछ दिन पहले वहां अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया तो कथित तौर पर दस्ते को वापस बुला लिया गया। यहां मेन रोड पर काफी बडे भूखंडों पर भैंसे बांध रखी हैं, उनके लिए चारे इत्यादि की व्यवस्था कर रखी है।
शिक्षा नगरी को दिल्ली बनने से रोके,एनजीटी ने जारी किए दस करोड़,कोटा में ख़तरनाक स्तर पर है प्रदूषण
न्यास सूत्रों ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले अफसर के रूतबे के आगे न्यास की एक नहीं चल रही है। यहां बरसों से अतिक्रमण कर भैंसे बांधी गई हैं। जिन भूखंडों पर यह कब्जा है। उसकी कीमत करोडों में हैं। सूत्रों का कहना है कि न्यास के अफसर इन दो तीन भूखंडों की नीलामी तक नहीं करते, जबकि न्यास आर्थिक तंगी में जूझ रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकारी अधिकारी और उसके परिवार का सरकारी जमीन पर कब्जा करना नियम विरूद्ध है और अतिक्रमण करने वाले विभाग ने भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment