उदयपुर/ सलूम्बर.udaipur Political news दिल्ली के हजारी कोर्ट में वकील और पुलिस में गहराते विवाद के बीच सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के मामले में सलूम्बर थाना पुलिस ने संजीदगी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। शनिवार को अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा किया।बता दें कि पकड़ा गया आरोपी जितेंद्र जोशी भाजपा के स्थानीय 56 मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी का बेटा है।इससे पहले गुरुवार को अधिवक्ताओं ने सोशल मीडिया पर हुई अभद्र टिप्पणी को लेकर आरोपी जोशी के खिलाफ थाने में परिवाद दर्ज कराया था। वहीं उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं की असुरक्षा को लेकर ध्यान आकर्षित किया था। इस पर तरत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं उपखंड अधिकारी प्रकाश चन्द्र रेगर ने आरोपी जोशी को अग्रिम आदेश तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।
चर्चा में विधायक शक्तावत का एकदम जयपुर जाना
उदयपुर/ भटेवर. वल्लभनगर विधायक गजेंद्रसिंह शक्तावत का बिना किसी तय कार्ययोजना के एकाएक जयपुर जाने का मामला शुक्रवार को राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। अस्वस्थ शक्तावत की जयपुर रवानगी को लेकर कई चर्चाएं बनी हुई है। वल्लभनगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुकड़ा की मानें तो विधायक जयपुर में उप मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री के साथ विधानसभा क्षेत्र में वल्लभनगर पंचायत समिति खोलने में आ रही तकनीकी खामियों को लेकर चर्चा करेंगे। udaipur political news वहीं विधायक शनिवार को पूर्व गृहमंत्री स्व. गुलाब सिंह शक्तावत की पुण्यतिथी पर अस्वस्थ होने के कारण उदयपुर स्थित निवास पर रहकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।





No comments:
Post a Comment