Breaking News
recent

उदयपुर नगर निगम एवं कानोड़ नगरपालिका के लिए मतदान आज, मतदाता चुनेंगे नगरीय सरकार

उदयपुर. Nagar nikay chunav नगर निकाय चुनाव 2019 के तहत जिले के नगर निगम क्षेत्र उदयपुर एवं कानोड़ नगर पालिका के लिए मतदान शनिवार 16 नवंबर होगा। नगर निगम उदयपुर के 70 वार्डों एवं नगर पालिका कानोड़ के 20 वार्डाें के लिए यह मतदान होगा।

यह है मतदान केन्द्रों व मतदाताओं की स्थिति
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आनन्दी ने बताया कि उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों के लिए 323 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं जिसमें 3 लाख 46 हजार 501 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसी प्रकार कानोड़ नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए निर्धारित 20 मतदान केन्द्रों पर 9 हजार 872 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।


पुलिस थानों में रखी जाएगी आरक्षित ईवीएम
नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को ईवीएम से मतदान होना है। मतदान के दौरान ईवीएम में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर उसे तत्काल बदलने हेतु आरक्षित ईवीएम संबंधित पुलिस थानों में उपलब्ध रहेगी। नगर निगम उदयपुर चुनाच की रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि वार्ड 1 से 7 व वार्ड 9 से 14 के लिए पुलिस थाना अम्बामाता, वार्ड 15, 17 से 23, 25 व 27 के लिए पुलिस थाना गोवर्धन विलास, वार्ड 29 से 33 व 35 से 42 के लिए पुलिस थाना हिरणमगरी एवं वार्ड 57 से 64 एवं 68 से 70 के लिए भोपालपुरा थाने में यह ईवीएम आरक्षित रखी जाएगी।


निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश
नगर निकाय चुनाव के तहत नगर निगम उदयपुर एवं नगर पालिका कानोड़ निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दिवस 16 नवंबर, शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आदेश के तहत राज्य सरकार के श्रम विभाग के दिशा-निर्देशानुसार दोनो निकाय क्षेत्रों में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार अथवा व्यवसाय के नियोजकों को उनके संस्थान में नियोजित व कार्यरत प्रत्येक कामगार (जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है) राज्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन में मतदान के हकदार है, का मतदान दिवस 16 नवंबर को सवैतनिक अवकाश रहेगा।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.