चूरू - राजस्थानी कॉमेडी फिल्म एनी टाईम हेकड़ी को देखने लिए हो जाइए तैयार, इस फिल्म में सभी के मनोरंजन के लिए भरपूर मसाला डाला डाला गया है।
फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर गोविंद लुगरिया और असिस्टेंट डायरेक्टर अफजल हसन गौरी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग राजस्थान के चूरू जिले में सुजानगढ़, ठरडा, गोपालपुरा, देवानी, ताल छापर, बीदासर, डूंगर बालाजी, चूरू और लाडनूं में की गई है।
फिल्म की एडिटिंग हो चुकी है और फिल्म की डबिंग का कार्य मुंबई हो रहा है।
![]() |
| अफजल हसन गौरी |
फिल्म का कॉन्सेप्ट महेश सैनी ओर कहानी शिवनंदन और स्क्रीन प्ले आरके प्रजापति ने तेयार किया है,
प्रजापति ने बताया कि इस फिल्म में बहुत कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन होगा, फिल्म की कहानी एक गांव में स्कूल के खातिर दान में दी गई जमीन लेने के लिए जो जो कोशिशे की जाती है वो कॉमेडी रूप में दर्शाई गई है।
फिल्म के डायलॉग उमेश शर्मा ने लिखे है जो राजस्थानी कहावतों, मुहावरों पर आधारित पंच डायलॉग है, जो हमारी सामान्य मारवाड़ी भाषा में बोले जाते है।
फिल्म के गाने रफीक राजस्थानी ने बहुत ही प्यारे लिखे है जो एक बार सुनते ही दिल कर जाए जिनकी रिकॉर्डिंग मुंबई से करवाई गई है।
इसमें बहुत ही प्यारे और रियल लोकेशन को लेके फिल्म की शूटिंग की गई है जो नई साल जनवरी 2020 में पूरे राजस्थान में रिलीज होगी है।
लुघरिया ने कहा कि मैं मरते दम तक राजस्थानी सिनेमा को उभारने के लिए काम करूंगा, और राजस्थानी सिनेमा को एक नई पहचान दिलाने की कोशिश करूंगा।







No comments:
Post a Comment