नोखा. मान्याणा गांव में बारिश से मूंगफली, मोठ और ग्वार की खराब फसल का सर्वे कराकर फसल बीमा कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में दो-तीन बार बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ज्ञापन देने में जगदीश, गोपालराम, हड़मानराम, आदूराम, रामेश्वर लाल, शिवलाल, भैरूसिंह, बजरंग लाल, बीरबलराम, सहीराम सहित अन्य किसान शामिल थे।
कृषि मंत्री से मांगा मुआवजा
नोखा क्षेत्र में तेज बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में हुए फसल खराबे की तुरंत गिरदावरी कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री के नाम एसडीएम रमेशदेव को ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया कि बुधवार को बारिश व ओलों से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसल खराबे का सर्वे कराकर पीडि़त किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन देने में सांवर लाल, मगनाराम सहित अन्य किसान शामिल थे।
बिजली की बढ़ाई हुई दरें वापस लें
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने राष्ट्रीय सलाहकार किशनाराम सिद्धू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर हाल ही किसानों के बिजली बिलों मेें बढ़ाई गई दरें वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में वर्तमान में बढाई १६०० रुपए प्रति बिल राशि को वापस लेकर आगामी बिल पुरानी दर से जारी करने की बात कही गई।





No comments:
Post a Comment