Breaking News
recent

पति ने वेश्यावृत्ति करानी चाही,देवरों ने लूटी अस्मत, विरोध किया तो मोबाइल पर मिला तलाक...तलाक...तलाक

अजमेर. महिला की जिंदगी में सुख कम दुख अधिक हैं। देहज प्रताडऩा, काम वासना, घर-परिवार के झगड़े सहित कई विवाद महिला को झेलने पड़ते हैं। हद तो तब हो गई जब एक पति ने अपनी बीवी को देह व्यापार में धकेलना चाहा। पत्नी ने विरोध किया तो बदले में लात-घूंसे मिले।

रोज-रोज मार-पिटाई से वह तंग आ गई। शौहर ने साफ कह दिया कि घर का खर्चा चलाने के लिए पराए मर्द से सम्बन्ध बनाना ही होगा। वेश्यावृत्ति के लिए पीडि़ता ने मना किया तो एक दिन दो देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। यह मामला अजमेर का है। पीडि़ता पश्चिम बंगाल की निवासी है। पति (husaband) के अत्याचार से तंग आकर एक दिन वह घर से निकल गई तो पति ने भी कन्नी काट ली। इसके बाद भी ससुराल पक्ष ने पीछा नहीं छोड़ा। पीडि़ता ने देवरों के खिलाफ पुलिस थाने में बलात्कार (rape) का मामला दर्ज कराया था। शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाकर पति ने खूब धमकाया। पीडि़ता टस से मस नहीं हुई तो पति ने मोबाइल फोन (mobile phone) पर तलाक....तलाक...तलाक बोल दिया।

पीडि़ता तीन तलाक की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने तवज्जो नहीं दी। आखिर जिला पुलिस अधीक्षक, अजमेर के यहां पीडि़ता फरियाद लेकर पहुंची तो मामला उजागर हुआ। पुलिस अब आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कस रही है।

थानाप्रभारी हेमराज के मुताबिक पश्चिम बंगाल हाल दरगाह अंदर कोट क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि उसके दो देवरों ने सामूहिक बलात्कार (rape) किया था। इसकी पुलिस थाने में प्राथमिकी(fir) दर्ज है। मामले में राजीनामा करने का पति दबाव बना रहा था,लेकिन पीडि़ता तैयार नहीं हुई। आखिर पति ने मोबाइल पर तलाक...तलाक...तलाक बोल दिया। पीडि़ता दरगाह क्षेत्र में ही पति से अलग रहकर घरों में खाना-बनाकर तीन बच्चों का लालन-पालन कर रही है।

पहले जहर (poision) पिलाकर मारना चाहा

पीडि़ता ने बताया कि पूर्व में भी वर्ष २०१३ में आरोपी और उसके परिजन दहेज के लिए प्रताडि़त कर जहर पिलाकर जान से मारने का भी प्रयास कर चुके है। मामले में उसने पश्चिम बंगाल चकलिया थाने में शौहर और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन सामाजिक फैसले के बाद वह दिल्ली और फिर अजमेर आ गई। यहां आने के बाद आरोपी शौहर की ओर से अत्याचार बंद नहीं हुए। अप्रेल 19 को देवरों ने सामूहिक बलात्कार (rape) किया। प्रकरण में दोनों आरोपी जेल जाकर आ चुके हैं। तब से वह अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहती है। अब उसकाशौहर प्रकरण में राजीनामा करने का दबाव बना रहा है।

पहले पुलिस (police) ने घुमाया

पीडि़ता ने आरोप लगाया कि मामले में 30 अक्टूबर को पति के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन दरगाह थाना ने शिकायत लेने से इन्कार करते हुए मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। शुक्रवार को पीडि़ता शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां के आदेश पर दरगाह थाना पुलिस ने मुकदमा (fir) दर्ज कर लिया।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.