उदयपुर/ भींडर. road and drain problem पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाठरेड़ा खुर्द की वार्ड संख्या तीन स्थित डूंगावतों खरा ग्रामीणों की जिंदगी में नाली की कमी गहरा रही है। सीवरेज पानी निकासी की सुनियोजित व्यवस्था के अभाव में गंदगी मूल मार्ग पर पसर रही है। ऐसे लोगों का घर के बाहर निकलना ही दुश्वार नहीं है। बल्कि धार्मिक स्थलों में जाने के नाम से लोग कतराते हैं। दूसरी ओर मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से राजनीतिक मोर्चा भी खोल दिया गया है। स्थानीय वार्डवासी शंकरलाल व वेणीराम ने ग्राम पंचायत प्रशासन पर विकास के नाम पर भेदभाव करने के आरोप लगाए। आरोप है कि ग्रामीणों के स्तर पर समस्या को लेकर कई बार उपखण्ड अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी सीसी सड़क और दोनों छोरों पर नाली बनाने को लेकर किसी स्तर पर पहल नहीं की गई। हर बार झुनझुने के नाम पर उन्हें आश्वासन दे दिया जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मौसमी बीमारियों के बीच घर के बाहर पड़ी गंदगी से मच्छरों की पैदावार बढ़ रही है। लोगों को मच्छरों से होने वाले मलेरिया और डेगूं जैसे रोगों की चिंता गहरा रही है।
जल्द करेंगे शुरुआत
इंटरलॉकिंग व दोनों छोर पर नालियों को लेकर स्वीकृति निकाली जा चुकी है। आगामी दो से चार दिनों में निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।
कपिल जाटव, ग्राम विकास अधिकारी, बाठरेड़ा खुर्द
नहर की सफाई होने से किसानों को मिलेगा भरपूर पानी
उदयपुर/ भटेवर. वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत बडग़ांव बांध की पिलाई के लिए पेयजल सप्लाई शनिवार से शुरू होगी। बडग़ांव बांध के कैचमेंट एरिया के किसानों ने बताया कि इससे इस वर्ष रबी की फसलें आसानी से उपज की जाएंगी। बडग़ांव बांध से निकलने वाली इंटाली नहर, मोरझाई माइनर नहर कई सालों से कचरे से अटी पड़ी थी, जो आगे जाकर करीब सौ से डेढ़ सौ हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई जल उपलब्ध कराती थी। करीब दो सौ किसानों को इस नहर से खेतों में पानी मिल सकेगा। शनिवार से बडग़ांव बांध की नहर खोल दी जाएगी। इधर, मोरझाई माइनर नहर में कचरा होने से किसानों को जल सप्लाई नहीं हो पाएगा। किसानों ने अपनी समस्याओं को चित्तौडगढ़़ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कलाल के समक्ष रखा। एडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर माइनर को साफ करवाने के निर्देश दिए। road and drain problem इस पर शुक्रवार को कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई की गई।





No comments:
Post a Comment