रतन बिहारी पार्क से निकलेगी वाहन रैली
बीकानेर. केन्द्रीय संघर्ष समिति की ओर से प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन व वाहन रैली को लेकर बुधवार को अलख सागर रोड स्थित नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन भवन में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की श्रमिक विरोधी नितियों के खिलाफ रोष है। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे रतन बिहारी पार्क से वाहन रैली निकाली जाएगी, यह जिला कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगी।
बैंक यूनियन के नेता वाई के योगी ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, इसके लिए सभी श्रमिक संगठनों को एकजुटता के साथ सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इसके लिए ट्रेड यूनियन, स्टुडेन्ट फैडैरेशन, यूवा वर्ग, व्यापारी वर्ग ,आमजन सभी को मिलकर मजदूर विरोधी निती का विरोध करना होगा।
बैठक में अनिल व्यास,अब्दूल रहमान कोहरी, गिरधारी लाल, गुलाम रसुल,रवि मीणा, श्रवण पुरोहित, अशोक पुरोहित, भवानी सिंह, मुलचन्द खत्री, अविनाश व्यास, बालकिशन जोशी, बी.एन.कुमावत, मुस्ताक अली, गणेश वरिष्ठ सहित श्रमिक नेता शामिल हुए।





No comments:
Post a Comment