Breaking News
recent

टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ठोकी ताल

पुष्कर (अजमेर). पुष्कर नगरपालिका चुनावों को लेकर मंगलवार को भाजपा एवं कांगे्रस दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के अधिकृत प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी देविका तोमर के समक्ष नामांकन जमा कराए। आखिरी दिन तक कुल 82 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा कराए। भाजपा के 25 व कांगे्रस से 25 तथा 31 निर्दलीय व एक बसपा से नामांकन जमा हुआ। इनमें 52 पुरुष तथा 35 महिला प्रत्याशी है।

भाजपा प्रत्याशी गौतम आश्रम से विधायक सुरेश सिंह रावत के साथ प्रभारी जीतमल प्रजापति, पार्टी के निर्वाचन अधिकारी नवरतन मल सिंघवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, विस्तारक पृथ्वीसिंह के साथ पैदल चलकर निर्वाचन कार्यालय तक गए तथा अपने नामंाकन जमा कराए।
पूर्व कांगे्रस के सभी घोषित २५ प्रत्याशियों ने जिला देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर, ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष मंजू कुर्डिया के साथ ब्रह्म घाट पर पुष्कर सरोवर का मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया तथा जुलूस के रूप में निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन जमा कराए।


63 प्रत्याशियों ने किए नामांकन दाखिल

नगरपालिका चुनाव
नसीराबाद. नसीराबाद नगरपालिका के बीस वार्डों में चुनाव लडऩे के लिए मंगलवार 63 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें 29 महिला उम्मीदवार व 34 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 8 नवम्बर को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।


वार्ड प्रत्याशी१ भगवानदास (कांग्रेस), बिशनदास (भाजपा), सादाब (निर्दलीय) व विकास (बसपा)

2 से रुखसार (कांग्रेस), अफसाना (भाजपा)

3 मोहम्मद फरमान (कांग्रेस), महावीर प्रसाद टांक (भाजपा)

4 से खुशबू खेराजानी (कांग्रेस), मीरा देवी (भाजपा), शारदा मित्तवाल (निर्दलीय)
5 प्रतिभा शर्मा (कांग्रेस), अंकुश चौधरी (भाजपा), मोहनदास फुलवानी व कुसुमलता बंसल (निर्दलीय) 6 हरदेव (कांग्रेस), महेन्द्र डाबी (भाजपा)

7 दीपक साहू (भाजपा), दीपक सैन (कांग्रेस), मधुबाला मीना (निर्दलीय)

8 नगमा आरा (कांग्रेस), ममता वर्मा व फमीदा (भाजपा)

9 महेन्द्र टांक व घेवरी देवी (भाजपा), छगनलाल जाट (कांग्रेस)
10 निखिल भटनागर (कांग्रेस), सरोज बिस्सा (भाजपा)

11 लीना खेराजानी (भाजपा), दीपा फुलवानी व हेमा (निर्दलीय), रितुका सोनी (कांग्रेस)
12 ललित (कांग्रेस), जयकिशन केसवानी (भाजपा), अर्जुन पाठक व अनुसुइया देवी (निर्दलीय)
13 सत्यनारायण वर्मा (भाजपा), महेश चांवरिया (कांग्रेस), उगमाराम (बसपा)
14 संदीप कुमार (भाजपा), अजहरूद्दीन (कांग्रेस)
15 प्रशान्त मेहरा (कांग्रेस), राहुल वर्मा (भाजपा), चंद्रपालसिंह (निर्दलीय)
16 सुभाष सांखला (कांग्रेस), मुन्नालाल (भाजपा)
17 पूनम (कांग्रेस), अर्चना चांवला (भाजपा)
18 ज्योति नथरानी (कांग्रेस), अनिता मित्तल (भाजपा), सपना कंवर (निर्दलीय)
19 शंभू साहू व कृष्णा यादव (भाजपा), ममता गुर्जर (कांग्रेस), कृष्णा यादव (निर्दलीय)
20 कुसुम माहेश्वरी, घनश्याम मंगतानी व मंजूलता (कांग्रेस), नीरज कुमार (भाजपा), कुसुम माहेश्वरी, जेठानंद फुलवानी व प्रदीपसिंह राठौड़ (निर्दलीय)
--------------
ढोल-ढमाकों से आए पर्चे भरनेनगरपालिका चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद से मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण निर्वाचन कार्यालय पर दिनभर गहमागहमी रही। राष्ट्रीय राजनैतिक दलों भाजपा व कांग्रेस के कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-ढमाकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने आए। कई असंतुष्ट प्रत्याशियों ने तो टिकट नहीं मिलने पर दोनों निर्दलीय के रूप में पर्चे भरे। यहां तक कि एक भाजपा कार्यकर्ता महिपाल चौधरी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली और अपनी माता मंजूलता का कांग्रेस से नामांकन दाखिल करा दिया।

----------------------
चुनाव संचालन समिति का गठन

नसीराबाद. नगर कांग्रेस कमेटी ने नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय गौड़ के अनुसार पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर व महेन्द्रसिंह गुर्जर के निर्देशानुसार इस समिति का गठन किया गया है। इस समिति का अध्यक्ष महिपाल चौधरी (सोनू भाई) को नियुक्त किया गया है। शेष सदस्यों की घोषणा अध्यक्ष महिपाल चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसजनो से सलाह कर करेंगे। यह समिति समस्त चुनाव प्रचार-प्रसार एवं संचालन की देखरेख करेगी।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.