Breaking News
recent

बाइक और वैन से पार्सल पहुंचाएगा डाक विभाग

भूपेन्द्र . सिंह अजमेर
डाक विभाग postal department अपने उपभोक्ताओं को parcel पार्सल डिलीवरी deliver उसी दिन किए जाने की योजना बना रहा है। विभाग इसके लिए कई जिलों में पार्सल के लिए नोडल डिलीवरी सेंटर बना रहा है। इसके साथ ही वर्तमान में चल रहे पार्सल केन्द्रों को विस्तार भी दिया जा रहा है। यहां देशभर से पार्सल पहुंचते ही उसी दिन बाइक bike अथवा वैन van के लिए उपभोक्ता को पार्सल डिलीवरी दिए जाने की योजना है। विभाग ने इसके लिए सिविल वर्क भी शुरु कर दिया है।

डाक विभाग राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र अजमेर में अजमेर, फालना तथा उदयपुर में पार्सल हब हैं। अजमेर में रेलवे स्टेशन पर आरएमएस में चल रहे पार्सल हब को रामनगर स्थिति विभाग पीएससी में शिफ्ट किया जाएगा। फालना में भी नई जगह पर पार्सल हब बनाया जा रहा है। उदयपुर में पार्सल हब का विस्तार किया जा रहा है। कोटा व उदयपुर में नोडल पार्सल डिलीवरी सेंटर बनाए जा रहे हैं।

कोटा व उदयपुर में नोडल डिलीवरी सेंटर
डाक विभाग ने पार्सल की डिलीवरी सेम-डे किए जाने के लिए उदयपुर के उदयपुर एचओ, हिरण मगरी, शास्त्री सर्किल तथा इंडस्ट्रीयल एरिया के पार्सल डिलीवरी जोन को मर्च का उदयपुर में डाक डिलीवरी सेंटर बनया जा रहा है। कोटा में भी चार डिलीवरी जोन को मर्ज का डाक नया पार्सल डिलीवरी सेंटर बनाया जा रहा है। यहां पार्सल पहुंचते ही उसी दिन डिलीवरी दी जाएगी। पूर्व में अलग-अलग पार्सल डिलीवरी जोन होने के कारण पार्सल पहुंचाने में अतिरिक्त समय लगता था।

पार्सल मार्केट में १५ प्रतिशत कब्जे की तैयारी
डाक विभाग की अभी तक घरेलू पार्सल मार्केट में ४ फीसदी की हिस्सेदारी है। विभाग इसके बढ़ा कर २०२६ तक १५ प्रतिशत करना चाहता है। जिससे कोरियर कम्पनियों का वर्चस्व तोड़ते हुए अधिक राजस्व हासिल किया जा सके। विभाग इसके जरिए ७६०० करोड़ का राजस्व हासिल करेगा। जबकि अभी तक ५०० करोड़ का राजस्व ही पार्सल के जरिए विभाग को घरेलू मार्केट में मिल रहा है।

ऑनलाइन शॉपिंग ने बढ़ा दिया पार्सल का बाजार
ई-कॉमर्स और ऑनलाइन के बढ़ते कारोबार ने पार्सल की दुनिया में आमूलचूल बदलाव कर दिया है। अब कम्पनियां अपना माल उपभोक्ताओं को घर बैठे ही कोरियर कम्पनी के जरिए पहुंचा रही है। डाक विभाग के जरिए भी ऑन लाइन डिलीवरी हो रही है लेकिन इसका अनुपात कम है। अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने तथा राजस्व में बढ़ोतरी के लिए पार्सल सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

इनका कहना है
पार्सल के लिए वैल्यूम बढ़ाए जाएंगे इसके लिए सिटी के बाहर का एरिया चिन्हित कर रहें हैं जिससे वहां बड़े वाहन जा सकें। पार्सल नोडल डिलीवरी सेंटर से केवल पार्सल डिलीवरी होगी। यहां से बल्क पार्सल को वाहनों के जरिए भी भेजा जाएगा। पार्सल प्रोसेसिंग व डिलीवरी में कम समय लगे इसके लिए नेटवर्क विस्तार किया जा रहा है। ऑटोमेटेड प्रोसेज अपनाए जाने की भी योजना है।

बी.एल.सोनल,निदेशक(डाक सेवाएं) डाक विभाग राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र अजमेर

read more: sikar court news : जमीन में करंट से शरीर पर नहीं पड़ते छाले, दावा खारिज

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.