पाली। कंकरीट मिक्सर व बड़े जनरेटर चोरी करने वाली राज्य स्तरीय गैंग [ State level Thief gang ] के तीन बदमाशों को सोजत पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी दिन में रैकी करते थे तथा रात के में बड़े जनरेटर व मिक्सर जीप के पीछे लगाकर चोरी कर ले जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने दौसा, पाली व जयपुर जिले में कंकरीट मिक्सर व जनरेटर चोरी की नौ वारदातें स्वीकार की।
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा [ Superintendent of Police Anand Sharma ] ने बताया कि सोजत थानाप्रभारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में टीम सोजत के मोड भट्टा चैकिंग के दौरान संदिग्ध नजर आने पर लोडिंग जीप को रोका। उसमें बैठे तीन युवक नाम, पता व पिकअप के पीछे बंधे जनरेटर के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तथा घबरा गए।
उन्होंने लोडिंग जीप के पीछे लगा जनरेटर चोरी का बताया। जिस पर पुलिस ने दौसा जिले के रघुनाथपुरा (लालसोट) निवासी राकेश (25) पुत्र प्रभातीलाल बैरवा, कमलकिशोर (19) पुत्र नारायण बैरवा व दौसा जिले के देवली (लालसोट) रोशनलाल (24) पुत्र हरलाल बैरवा को गिरफ्तार किया।
स्वीकारी नौ वारदातें
पूछताछ में बदमाशों ने लालसोट (दौसा) से छह कंकरीट के मिक्सर, दो जनरेटर चोरी करना तथा रायपुर (पाली) से एक कंकरीट मिक्सर चोरी करना स्वीकार किया। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने मारवाड़ जंक्शन के श्रवण नाम के एक व्यक्ति को तथा दूदू (जयपुर) में एक कबाड़ी को एक-एक जनरेटर बेचा। शेष चोरी के जनरेटर व मिक्सर पाली जिले में ही बेचे।





No comments:
Post a Comment