Breaking News
recent

Nikay Chunav Result : कुछ देर में शुरु होगी मतगणना, 15 मिनट में आ जाएगा पहला नतीजा

अलवर. Nikay Chunav Result Alwar :अलवर नगर परिषद ( alwar nagar parishad Result ) आम चुनाव 2019 की मतगणना बाबू शोभाराम राजकीय कला एवं विधि महाविधालय में प्रात: 8 बजे से प्रारम्भ होगी। जिसकी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला नगर पालिका निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशी एवं उनके अधिकृत गणना अभिकर्ता को ही प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी पास के आधार पर ही दिया जायेगा। मतगणना के दौरान किसी भी प्रत्याशी, गणना अभिकर्ता तथा सरकारी कर्मचारी को मतगणना स्थल पर मोबाइल, सिगरेट, माचिस व गुटखा आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केवल व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी व कर्मचारी ही मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जा सकेंगे।

मिलेंगे 10 से 15 मिनट में पांच वार्डों के परिणाम

अलवर नगर परिषद के लिए मतगणना कक्ष संख्या 101 में वार्ड संख्या 1 से 11 की मतगणना होगी। जिसमें कुल 34 मतदान केन्द्र 1 से 34 की गणना एक चरण में होगी। प्रत्येक वार्ड के लिए 4-4 टेबल लगाई गई है। कक्ष 102 में वार्ड संख्या 12 से 22 की मतगणना होगी। कक्ष संख्या 103 में वार्ड संख्या 23 से 33 की मतगणना, कक्ष संख्या 104 में वार्ड 34 से 44 की मतगणना व कक्ष संख्या 105 में वार्ड 45 से 55 की मतगणना और मतगणना कक्ष संख्या हॉल ‘‘बी’’ में वार्ड 56 से 65 की मतगणना होगी। इस तरह 65 वार्डों के 214 बूथों की गणना कक्ष संख्या 101 से 105 व हॉल बी में होगी। प्रत्येक कक्ष में चार-चार टेबल होंगी। एक बार में एक वार्ड की गणना पूरी हो जाएगा। जिसमें करीब दस से पंद्रह मिनट का समय लगेगा। इस तरह सभी 65 वार्डों की गणना में दो से तीन घण्टे का समय ही लगेगा। भू तल पर स्थित कमरा नम्बर 29 में कंट्रोल रूम, कमरा नम्बर 109 में मीडिया सेंटर, प्रथम तल के कमरा नम्बर 127 में सांख्यिकी, प्रथम तल पर स्थित कमरा नम्बर 128 पोस्टल बैलेट स्टोरेज, कमरा नम्बर 108 में एनआईसी, कम्यूनिकेशन सेंटर होगा।

भिवाड़ी में ढाई घण्टे में पूरे परिणाम

नगर परिषद भिवाडी के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिवाडी में कुल 60 वार्डों के 62 बूथों की मतगणना, मतगणना कक्ष संख्या 15 व 16 एवं 18 व 19 में होगी। प्रत्येक कक्ष में 4-4 मतगणना टेबल लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कमरा नम्बर 23 में कंट्रोल रूम, कमरा नम्बर 31 में मीडिया सेंटर, कमरा नम्बर 22 में सांख्यिकी, कमरा नम्बर 24 में पोस्टल बैलेट स्टोरोज, कमरा नम्बर 21 में एनआईसी की व्यवस्था रहेगी। करीब ढाई घण्टे में सभी वार्डों के परिणाम आ जाएंगे।

थानागाजी में सात मतगणना टेबल

नगर पालिका थानागाजी के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थानागाजी में कुल 25 वार्डों के लिए 25 बूथों की मतगणना हॉल ‘सी’ में होगी। यहां 7 मतगणना टेबल होंगी। करीब एक घण्टे में पूरे परिणाम आ जाएंगे।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.