उदयपुर/ भटेवर. udaipur crime news वल्लभनगर थाना पुलिस ने रविवार को डांगी खेड़ा गांव में कार्रवाई कर एक रिहायशी मकान से 11 किलो 195 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। साथ ही चूरा पिसने वाली चक्की भी जब्त की। इससे पहले जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीआई महिपालसिंह, हेड कांस्टेबल देवीलाल, शीशराम, कांस्टेबल बाबूलाल, भंवरलाल, मुकेश, चालक रामचंद्र ने रात्रि गश्त के दौरान गांव के भंवरलाल उर्फ भमरू पुत्र तारू डांगी के रिहायशी मकान में दबिश देकर छानबीन की। पुलिस को मौके पर अवैध डोडा चूरा के अलावा उसे पिसने की चक्की भी मिली। वहीं मौके पर इलेक्ट्रोनिक कांटा और 156 प्लास्टिक पॉलीबैग भी मिले। पुलिस की मौजूदगी भापते हुए आरोपी भंवरलाल मौके से भागने में सफल रहा।
बता दें कि पुलिस को मुखबिरी के माध्यम से डांगी खेड़ा गांव में कुछ लोगों की ओर से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के पॉली बैग में भरकर मारवाड़ साइड में बेचेने की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद अन्य लिप्त लोगों का भी पता चल सकेगा।
डकैती की योजना बनाते हुए भागा, अब गिरफ्तार
उदयपुर/ सलूम्बर. क्षेत्र को गामड़ा से जोडऩे वाले मार्ग पर करीब दो माह पूर्व पेट्रोलपंप लूट की योजना बनाते समय हुई कार्रवाई के बीच भाग निकले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस को मामले में पुलिस को सती की चोरी निवासी नानिया पुत्र भैरा मीणा की तलाश थी। बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर की रात को सलूम्बर-गामड़ा मार्ग पर पेट्रेाल पंप लूट की योजना बना रहे लोगों की सूचना पर पुलिस ने एकाएक कार्रवाई कर हथियारबंद आरोपियों को सड़क किनारे से दबोच लिया था। थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में हुई पुलिस कार्रवाई में आरोपियों ने हवा में हथियार लहराते हुए भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने मौका कार्रवाई कर गामड़ापाल जेलावत फला निवासी भंवर उर्फ भमरिया (भगवाना) मीणा , कैसा पुत्र हीरा मीणा, मानाराम उर्फ मानिया पुत्र हीरा मीणा, गोपाल उर्फ लोगर पुत्र गौतम मीणा को गिरफ्तार किया था। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए जामुंडा फला बेड़ावल निवासी नानिया मीणा और सुरेश उर्फ हुरजा पुत्र देवा मीणा मौके से बच निकले थे। udaipur crime news इस मामले में पुलिस की ओर से सुरेश की भी पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।





No comments:
Post a Comment