Breaking News
recent

भारत बचाओ रैली में अलवर से 15 हजार लोग दिल्ली जाएंगे

अलवर. केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर 14 दिसंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली में अलवर जिले से 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता एवं समर्थक जाएंगे। यह निर्णय शनिवार को जिला कांगे्रस की ओर से श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया।

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अलवर जिले में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में दिल्ली रैली के प्रति उत्साह है। इससे प्रतीत होता है कि रैली में अलव जिले से जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या प्रदेश में सबसे अधिक होगी।

श्रम राज्य मंत्री जूली ने कहा कि अलवर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन में केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध आक्रोश है। आज देश की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, जब वर्षों से नौकरी करने वाले लोगों को छटनी का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बचाओ रैली में अलवर जिले से छोटी- बड़ी गाडिय़ों से 15000 से अधिक लोग दिल्ली पहुंचकर भाजपा की गलत नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
बैठक में जिला प्रभारी मंत्री ममता भूपेश, खाद्य मंत्री रमेश मीणा, रैली के प्रभारी धर्मेन्द्र राठौड़, विधायक एवं जिला संगठन प्रभारी जीआर खटाणा, जिला सह प्रभारी हरीश यादव, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष योगेश मिश्रा एवं राजेन्द्र गन्डूरा, पूर्व सांसद करण सिंह यादव, विधायक दीपचन्द खैरिया, जोहरीलाल मीणा, बलजीत यादव, शकुंतला रावत, सफिया खान, कान्ति मीणा, संदीप यादव, बाबूलाल बैरवा, नगर परिषद अलवर की सभापति बीना गुप्ता, भिवाड़ी सभापति शीश राम तंवर, थानागाजी पालिका अध्यक्ष चौथमल सैनी, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, पीसीसी सचिव अजित यादव, डॉ आरसी यादव, सुनील बोहरा, प्रवक्ता संजीव बारेठ, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सैनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष राकेश चौधरी, नरेन्द्र मीणा, सुनील पाटोदिया सहित विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधान सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.