Breaking News
recent

एटीएम् में मिले रूपये मालिक को लोटाकर दिया ईमानदारी का परिचय


बीदासर-  बैंक ऑफ  बड़ौदा के शाखा प्रबन्धक ने ईमानदारी का परिचय देने वाले युवको  का सम्मान गणमान्य नागरिको के समक्ष किया। बुधवार को बैंक के एटीएम मशीन में रात्रि के समय वार्ड 18 के मो. इरफान 32००० रूपये जमा कराने के लिए मशीन मे डाले व रूपये मशीन में डालने के बाद घर चला गया।
                            एटीएम मशीन ने 2०००० हजार रूपये जमा ले लिये तथा 12००० रूपये बाहर कर दिए  किसी कारण से नही लिये वो रूपये एटीएम के जमा बॉकस में ही रह गए। रात्रि के 9.30बजे अंकित राठौड़ एटीएम में रूपये जमा कराने के लिए आया तो मशीन में पहले से ही उसमें 12००० रूपये पड़े थे। अंकित ने अपने रूपये जमा न करवाकर तुरन्त अपने चाचा  फोटोग्राफर मनोज राठौड़ को खबर दी कि 12000 रूपये पैसे जमा लेने वाली एटीएम मशीन के बॉक्स के बाहर पड़े है, उक्त राशि फोटोग्राफर मनोज राठौड़ व अंकित राठौड़ ने बैंक के शाखा प्रबन्धक त्रिभुवन मीणा को सौंपकर ईमानदारी का परिचय दिया। प्रबन्धक मीणा ने 12००० रूपये की नगद राशि असली मालिक मो. इरफान को सौंप दी तथा ईमानदारी का परिचय देने वाले चाचा-भतीजा का सम्मान किया।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.