Breaking News
recent

असंतुलित बाइक 20 फीट गहरे नाले में गिरी, चालक की मौत

उदयपुर/ जगत/गींगला. Udaipur accident news कुराबड़ थाना क्षेत्र में रविवार रात को अनियंत्रित चालक बाइक सहित सड़क किनारे बने 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा, जिसका शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया। थाना प्रभारी मोतीराम सारण ने बताया कि वसू ग्राम पंचायत का श्रीफला निवासी नानालाल (25) पुत्र भैरा मीणा रविवार शाम को घर से निकला था। रात को घर लौटते समय मुड़ी वाला नाले पर अनियंत्रित बाइक करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में युवक गहरे पानी में जा फंसा। जैसे तैसे कर उसने खुद को पानी से तो बाहर निकाल लिया, लेकिन समय पर उपचार के अभाव में उसने दम तोड़ दिया। इधर, जंगल क्षेत्र में सर्दी के कारण लोगों को उसकी पुकार भी सुनाई नहीं दी। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। सुबह के समय ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
वांछित आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर/ सेमारी. लूट के आरोप में बीते पांच माह से वांछित आरोपी को सेमारी थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्त में लिया। मुख्य आरोपी अंबालाल पुत्र नानजी मीणा को पुलिस ने खेरवाड़ा थाने के बंजारिया मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खेरवाड़ा व ऋषभदेव क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से बाइक चुराना कबूल किया। सीआई श्यामसिंह चारण ने बताया कि जुलाई में टोकर गांव में बाइक सवार युवक एवं महिला से लूट के मामले में पुलिस ने सात जनों को नामजद किया था। मामले में छह आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है,जबकि मुख्य आरोपी की अब तक तलाश जारी थी। कार्रवाई दल में हेड कांस्टेबल बाबूलाल व रमेश शामिल थे। अनुसंधान एएसआई लालशंकर मीणा कर रहे हैं।

कवेलूपॉश मकान में आग से सब खाक
उदयपुर/ लसाडिय़ा. उपखण्ड की कालीभींत ग्राम पंचायत के मनावत फला स्थित एक कवेलूपॉश मकान में सोमवार को एकाएक लगी आग से पूरा घर जलकर राख हो गया। हादसे में खाने-पीने से लेकर सब सामग्री खाक हो गई। इससे पहले आकाश छूती लपटों को देख ग्रामीण मौके पर दौड़े और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समीपवर्ती सरपंच नाथूलाल मीणा, दीपक बंजारा सहित अन्य लोगों के प्रयासों के बावजूद घरेलू सामान नहीं बचा पाए। हादसे में बेघर परिवार को पड़ौसियों की शरण लेनी पड़ी। इधर, घटना की सूचना के बावजूद प्रशासनिक एवं राजस्व के जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। असंतुलित बाइक 20 फीट गहरे नाले में गिरी, चालक की मौत
- रात भर तड़पता रहा बाइक सवार
उदयपुर/ जगत/गींगला. कुराबड़ थाना क्षेत्र में रविवार रात को अनियंत्रित चालक बाइक सहित सड़क किनारे बने 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा, जिसका शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया। थाना प्रभारी मोतीराम सारण ने बताया कि वसू ग्राम पंचायत का श्रीफला निवासी नानालाल (25) पुत्र भैरा मीणा रविवार शाम को घर से निकला था। रात को घर लौटते समय मुड़ी वाला नाले पर अनियंत्रित बाइक करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में युवक गहरे पानी में जा फंसा। जैसे तैसे कर उसने खुद को पानी से तो बाहर निकाल लिया, लेकिन समय पर उपचार के अभाव में उसने दम तोड़ दिया। इधर, जंगल क्षेत्र में सर्दी के कारण लोगों को उसकी पुकार भी सुनाई नहीं दी। आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। सुबह के समय ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
वांछित आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर/ सेमारी. लूट के आरोप में बीते पांच माह से वांछित आरोपी को सेमारी थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्त में लिया। मुख्य आरोपी अंबालाल पुत्र नानजी मीणा को पुलिस ने खेरवाड़ा थाने के बंजारिया मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खेरवाड़ा व ऋषभदेव क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से बाइक चुराना कबूल किया। सीआई श्यामसिंह चारण ने बताया कि जुलाई में टोकर गांव में बाइक सवार युवक एवं महिला से लूट के मामले में पुलिस ने सात जनों को नामजद किया था। मामले में छह आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है,जबकि मुख्य आरोपी की अब तक तलाश जारी थी। कार्रवाई दल में हेड कांस्टेबल बाबूलाल व रमेश शामिल थे। अनुसंधान एएसआई लालशंकर मीणा कर रहे हैं।

कवेलूपॉश मकान में आग से सब खाक
उदयपुर/ लसाडिय़ा. उपखण्ड की कालीभींत ग्राम पंचायत के मनावत फला स्थित एक कवेलूपॉश मकान में सोमवार को एकाएक लगी आग से पूरा घर जलकर राख हो गया। हादसे में खाने-पीने से लेकर सब सामग्री खाक हो गई। इससे पहले आकाश छूती लपटों को देख ग्रामीण मौके पर दौड़े और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समीपवर्ती सरपंच नाथूलाल मीणा, दीपक बंजारा सहित अन्य लोगों के प्रयासों के बावजूद घरेलू सामान नहीं बचा पाए। हादसे में बेघर परिवार को पड़ौसियों की शरण लेनी पड़ी। इधर, घटना की सूचना के बावजूद प्रशासनिक एवं राजस्व के जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे। udaipur accident news इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.