Breaking News
recent

215 नेत्र रोगियों की जांच कर दी नी:शुल्क दवा

बीदासर -  एयू स्माल फाइनेंस बैंक व जसवीर मेमोरियल शिक्षण संस्थान साण्डवा के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को बीदासर शाखा बैंक परिसर में नि:शुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
        शिविर में उरमूल ज्योति संस्थान नोखा के डा० सीताराम व डा० शम्भाराम ने शिविर में आये 215 नैत्र रोगियो की जाँच कर नि:शुल्क दवाईयां दी। 65 नैत्र रोगियो को चश्में वितरण किये गये तथा 22 नैत्र रोगियो के मोतियाबिन्द मिलने पर ऑपरेशन की सलाह दी। शिविर का उद्घाटन बैक के एरिया मैनेजर अंजनी जोशी ने किया। इस अवसर पर जसवीर मेमोरियल शिक्षण संस्थान के संस्था सचिव सतवीर धनकड़, बीदासर शाखा कार्यवाहक महेन्द्र सिंह, सुजानगढ शाखा प्रबन्ध कगगन चौमाल सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे। 
Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.