Breaking News
recent

अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' ने मचाया तहलका, दूसरे दिन कमाए 22 करोड़

नई दिल्ली: good newwz Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए हैं लेकिन दो दिनों में ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज (Good Newwz)' ने पहले दिन 18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ का बिजनेस किया है। अनुमान है कि फिल्म आज 30 करोड़ से भी ज्यादा कमा सकती है।

फिल्म के कहानी की बात करें तो 'गुड न्यूज (Good Newwz)' आईवीएफ (IVF) पर आधारित है और लोगों को ये कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा है। फिल्म शुरू से लेकर एंड तक कॉमेडी से भरपूर है। 'गुड न्यूज' की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म मुंबई के सोफिस्टिकेटेड कपल वरुण बत्रा (Akshay Kumar) और दीप्ति बत्रा (Kareena Kapoor) की कहानी है, जो शादी के सात साल बाद माता-पिता बनने का सोचते हैं, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी जब वो नाकाम रहते हैं तो वो डॉक्टर का सहारा लेते हैं और आईवीएफ से माता पिता बनने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन गड़बड़ तब होती है जब डॉक्टर्स एक और बत्रा कपल के साथ उनका स्पर्म एक्सचेंज कर देते हैं। दूसरा बत्रा कपल और कोई नहीं बल्कि देसी कपल हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनी (कियारा आडवाणी) हैं। स्पर्म एक्सचेंज होने के बाद कैसे दोनों कपल आपस में उलझते हैं इसी से कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म को राज मेहता (Raj Mehta) ने डायरेक्ट किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.