बीदासर - पंचायती राज चुनावो को लेकर शनिवार को उपखण्ड कार्यालय में पंचायत समिति बीदासर की 27 ग्राम पंचायतो के सरपंचो की व 283 वार्ड पंचो के लिए लाटरी निकालकर आरक्षण का श्रेणीवार आवंटन व निर्धारण एसडीएम श्योराम वर्मा की देखरेख मे किया गया।
लाटरी को लेकर उपखण्ड कार्यालय मे दिनभर चहल-पहल रही। गांवों से आये हुए ग्रामीण अपने-अपने ग्राम पंचायतो के आरक्षण के आधार पर भावी सरंपच प्रत्याशियो के बारे मे कयास लगाते नजर आये। जैसे-जैसे पंचायतवार सरपंचो की लाटरी निकल रही थी तो कईयो के चेहरो पर खुशी नजर आ रही थी और कईयों चेहरे मुरझा रहे थे। इस दौरान उपखण्ड कार्यालय के सभागार मे तहसीलदार अम्मीलाल यादव, विकास अधिकारी हरीराम चौहान, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, कांग्रेस देहात अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल उपस्थित थे। एसडीएम वर्मा के अनुसार सामान्य 8, सामान्य महिला 8, ओबीसी 3, ओबीसी महिला 2, एससी 4, एससी महिला 4 लाटरी में निकाली। लाटरी छात्रा हीना ने निकाली।
इस प्रकार रहा ग्राम पंचायतों के सरपंचो का आरक्षण-
सामान्य - बालेरा, ढढेरूभामूवान, ढाणी कालेरान, उडवाला, घंटियाल बडी, सडू छोटी, बाडसर
सामान्य महिला- चाड़वास, ईयारा, तेहनदेसर, जोगलसर, लालगढ, बेरासर, रेड़ा
एससी- पारेवडा, साण्डवा, ज्याक, सारंगसर
एससी महिला- गिरवरसर, अमरसर, कातर छोटी, ढाणी स्वामीयान
ओबीसी- लुहारा, बम्बू, कल्याणसर
ओबीसी महिला- दूंकर, उंटालड़





No comments:
Post a Comment