Breaking News
recent

तीन करोड़ का माल चोरों के पास, 685 मामलों की पुलिस ने की फाइल बंद

दौसा. जिला पुलिस चोरी के मामलों का खुलासा कर माल बरामद कर चोरों को गिरफ्तार करने की बजाय दर्ज मुकदमों को एफआर लगा कर बंद करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने जिले में इस वर्ष चोरी के 863 मुकदमों में से 685 को अदम वकू (झूठा) व अदम पता (पता नहीं चला) बता कर एफआर लगा कर बंद कर दिए हैं। मात्र 80 मामलों में ही चालान पेश किए हैं।
जिले में वर्ष 2018 में विभिन्न प्रकार की चोरी की 601 वारदातें हुई थी। जिनमें से पुलिस ने 21 मामलों को झूंठा बता कर एफआर लगा दी और 480 मामलों में अदमपता बता कर एफआर लगा दी। मात्र 60 मामलों में ही चालान पेश किया। पुलिस इस वर्ष चोरी हुए साढ़े पांच करोड़ रुपए के सामान में से ढाई करोड़ का माल ही बरामद कर सकी है।
यूं बढ़ता गया चोरी का ग्राफ
जिले के कोतवाली पुलिस थाने में वर्ष 2018 में चोरी की 183 वारदातें हुई थी, जबकि इस वर्ष आंकड़ा बढ़ कर 245 पर पहुंच गया है। इसी प्रकार सदर थाना इलाके में पिछले वर्ष 35 चोरी की वारदातें हुई, लेकिन इस वर्ष बढ़ कर 54 हो गए। सैंथल थाना इलाके में गत वर्ष चोरी की वारदातें 12 थी तो इस वर्ष 17 हो गई। इसी प्रकार लालसोट में गत वर्ष 79 वारदातें हुई तो इस वर्ष 98 हो गई। इसी प्रकार नांगलराजावतान में गत वर्ष 7 थी और इस वर्ष 24 हो गई। रामगढ़पचवारा में गत वर्ष 10 थी, लेकिन अब 23 हो गई। लवाण थाने में गत वर्ष 6 थी और इसबार 11 हो गई। मण्डावरी पुलिस थाने में गत वर्ष 13 थी और इस बार 17 हो गई। बांदीकुई में गत वर्ष 87 थी, लेकिन बार नवम्बर तक 85 हो गई। बसवा में 21 से बढ़ कर 29, कोलवा में 4 से बढ़ कर 12 वारदातें हो गई। मानपुर में गत वर्ष 13 वारदातें हुई, जबकि इस वर्ष 33 हो गई।
सिकंदरा में गत वर्ष 33 चोरियां हुई थी, लेकिन वर्ष 45 हो गई। मेहंदीपुरबालाजी में गत वर्ष 15 वारदातें हुई थी, लेकिन अब 41 हो गई। इसी प्रकार महुवा में गत वर्ष 64 वारदातें हुई थी, लेकिन इस बार बढकऱ 78 हो गई। मण्डावर में गत वर्ष 11 वारदातें हुई थी, लेकिन अब 26 व सलेमपुर पुलिस थाने में गत वर्ष वारदातें 8 हुई थी और अब तीन गुना बढ़ कर 24 हो गई।

दौसा. शहर की श्रीनगर कॉलोनी में सोमवार रात को एक सूने मकान के ताले तोड़ कर चोर हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। दौसा शहर में लगातार तीसरे दिन चोरी की वारदात हुई है।
पीडि़ता नरसो देवी मीना ने बताया कि वे लोग सोमवार दोपहर दो बजे हिण्डोन में अपने गांव में भतीजे के जन्मदिन कार्यक्रम में चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वे मकान पर आए तो मकान का मुख्य दरवाजा एवं तीन कमरों एवं अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अन्दर जाकर देखा तो 35 हजार रुपए नकद, सोने की चेन, चांदी की पायल व सोने की दो अंगूठियां गायब थी। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय पर पिछले तीन दिन से हो रही चोरी की वारदातों से लोग भयभीत है। वहीं पुलिस भी सकते में हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.