Breaking News
recent

शिक्षा निदेशक गुप्ता 9 को संभालेंगे कार्यभार

बीकानेर. राज्य सरकार ने देर रात सात आइएएस अधिकारियों के तबादले किये है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद पर हिमांशु गप्ता को लगाया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद पर नव नियुक्त हिमांशु गुप्ता 9 दिसंबर को बीकानेर आंएगे। वहीं नथमल डिडेल बुधवार सुबह जयपुर jaipur के लिए रवाना हो गए। उनको भरतपुर कलक्टर लगाया गया है। डिडेल ने मई 2017 में बीकानेर Bikaner में शिक्षा निदेशक का पद संभाला था, इसके बाद मई 2018 उनका तबादला हुआ लेकिन वापस रद्द हो गया था। भाजपा सरकार में नथमल डिडेल का तबादला हुआ था लेकिन जल्द ही पुनः उनकी नियक्ति बीकानेर ही कर दी गयी थी।

वहीं हिमांशु गुप्ता इससे पूर्व एचसीएम रीपा जयपुर के अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार हिमांशु गुप्ता 9 दिसंबर को माध्यमिक निदेशालय में कार्यभार संभालेंगे। वे गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि गुप्ता वर्ष 2012 के बैच के आईएएस है। हिमांशु गुप्ता बीते साल बाड़मेर के कलक्टर भी रह चुके हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.