Breaking News
recent

BJP CAA को लेकर 15 जनवरी तक चलाएगी देशव्‍यापी जनसंपर्क अभियान

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर देश में जगह-जगह हो रहे विरोध को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जनजागरण अभियान ( Jan jagaran Abhiyan ) चलाने का फैसला लिया है। इस अभियान के माध्‍यम से पार्टी लोगों की शंकाओं को दूर करने का काम करेगी। साथ ही इसका मकसद विरोधी पार्टियों के दुष्‍प्रचार निष्‍प्रभावी बनाना है।

इस अभियान को सफल बनाने के मकसद से बीजेपी ने संगठन के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी बैठक गुरुवार को दिल्‍ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर की। इसमें कई राज्यों के वरिष्ठ नेताओं सहित केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय इकाई के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda ) ने तत्काल प्रभाव से 15 जनवरी तक नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर देश भर में जनजागरण अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उन्‍होंने पार्टी के पदाधिकारियों से कहा है कि वो बुद्धिजीवियों से मिलें और उनकी शंका का समाधान करें। शहर से लेकर गांव तक जनता के सामने नागरिकता कानून की सही तस्‍वीर पेश करें।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ( Bjp working President JP Nadda ) ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर विपक्ष देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में 15 जनवरी तक पूरे देश में जिला, ब्लाक और गांव स्तर तक जनजागरण अभियान चलाकर विपक्ष के फैलाए झूठ को तार-तार किया जाए। लोगों को बताया जाए कि नागरिकता कानून पड़ोसी देशों में अत्याचार के शिकार हुए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता लेने के लिए।

बीजेपी के कार्यकारी अध्‍यक्ष ने जेपी नड्डा ने कहा कि संपर्क और संवाद से ही किसी समस्या का हल निकलता है। जब देश के लोगों को नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) और एनआरसी आदि के बारे में सही जानकारी होगी तो फिर विपक्ष किसी को बरगला नहीं सकेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.