Breaking News
recent

एक साल में सरकार ने दी आमजन को बड़ी राहत मंत्री - मास्टर मेघवाल

 
चूरू, 23 दिसम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आपदा व प्रबंधन मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल ने सोमवार को चाड़वास, बीदासर व सांडवा में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया व  आमजन की समस्याएं सुनीं। 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने चाड़वास गांव में सीसी सड़क, श्मसान भूमि की चारदीवारी, आपणी योजना की टंकी, जल हौज व हाई मास्क लाइट, कुंड निर्माण, कब्रिस्तान की चारदीवारी आदि कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।  इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रही है तथा एक साल की अल्प अवधि में राज्य सरकार ने प्रदेश की आमजन को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों को कर्जा माफ कर लाभान्वित किया है, वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन में एक साथ 250 रुपए का इजाफा कर एक साथ 75 लाख लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 132 योजनाओं का संचालन कर लाखों को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है तथा मुख्यमंत्री अपने द्वारा की गई प्रत्येक घोषणा को पूरा कर रहे हैं। आर्थिक आधार पर सामान्य वर्ग के आरक्षण में भी राज्य सरकार ने समस्त बाधाएं हटाकर सरलीकरण करते हुए आठ लाख रुपए वार्षिक को आधार बनाया है, जिसके बाद इसका लाभ अधिक लोगों को मिल सकेगा। मेघवाल ने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के शैक्षणिक विकास के लिए समुचित काम कर रही है। जरूरत इस बात की है कि प्रत्येक ग्रामीण अपने बच्चे को पढाई के लिए विद्यालय भेजे। 
इस दौरान प्रधान गणेश ढाका,  राधेश्याम अग्रवाल, विद्याधर बेनीवाल, उप प्रधान दीवान सिंह, धर्मेंद्र कीलका, ठाकुर गुमान सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पेयजल, विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। 

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.