उदयपुर/ फलासिया. पानरवा थाना क्षेत्र के खांचन में हुई डकैती के पुराने मामले में वांछित तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए। पानरवा थानाधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि 15 जून को रामपुरा थाना कुचामन सिटी जिला नागौर निवासी बलराम पुत्र परसाराम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया कि गत 11 जून को एक व्यक्ति खुद का नाम सीगाभाई पुत्र गोपाभाई बताकर उनके यहां डीजे साउंड बुक कराने आया था। तय शर्त के तहत वह डीजे साउंड के साथ पानरवा पहुंचा। वहां एक व्यक्ति वाहन के साथ में पानरवा से कोटड़ा की ओर ले गया। रास्ते में खांचन में लघुशंका के बहाने से रुके युवक के 5 साथियों ने घात लगाते हुए मारपीट की। बाद में नकदी और डीजे साउंड लेकर फरार हो गए। इस मामले में वांछित काड़ा निवासी प्रकाश पुत्र कमलिया कपाया, थावरा पुत्र शंभूलाल वडेरा व विलावास निवासी कीर्तन पुत्र भेरा परमार को दबोचा। बता दें कि इसी मामले में पूर्व में पुलिस ने चुन्निया उर्फ चुन्नीलाल पुत्र वालजी, कालू पुत्र भेरा और लक्ष्मण उर्फ नारायण पुत्र लखा परमार की गिरफ्तारी की थी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने डकैती में लिए गए सामान व उपकरण भी बरामद की थी।
हाई-वे पर कार-ट्रक में भिड़ंत, जनहानि नहीं
मावली(निप्र). क्षेत्र को मावली से जोड़ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर को तालाब की पाल के समीप अनियंत्रित कार और ट्रक आपस में भिड़ गए। घटना में ट्रक में लदी हुई कूलर की घास सड़क पर फैल गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। इससे पहले उदयपुर की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही कार को फतहनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। एकबारगी दोनों वाहन चालकों ने बे्रक लगाने के प्रयास किए, लेकिन अनियंत्रित कार को करीब 50 मीटर तक उल्टा घसीटते हुए ले गया। इसके बाद ट्रक पलट गया। इससे उस पर लदी कूलर घास सड़क पर फैल गई। दुर्घटना में कार सवार तीन जनों को मामूली चोटें आई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।





No comments:
Post a Comment