Breaking News
recent

नहीं मिला युवक, पुलिस ने चलवाई जेसीबी

उदयपुर/ लसाडिय़ा. udaipur crime news थाना क्षेत्र के मातावेली गांव से गुमशुदा युवक की गुत्थी अब सवालों के घेरे में आ गई है। मामले को लेकर पीडि़त परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों की ओर से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शनिवार को एक बार फिर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में परिजनों ने आरोप लगाया कि 28 सितम्बर को दर्ज गुमशुदगी के बावजूद पुलिस ने युवक की तलाश को लेकर कोई प्रयास नहीं किए। इधर, मामले में खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने परिजनों की आशंका के अनुसार चितावड़ी के होली मगरी स्थित एक भूखण्ड पर खुदाई कराई। इस कार्रवाई के दौरान गांव के कई मौतबिर भी मौजूद थे।

ट्रैक्टर ने राहगीर को कुचला, मौत
उदयपुर/ पारसोला (पस). लोहागढ़ चौकी क्षेत्र में शनिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आए युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में युवक ट्रैक्टर के नीचे आकर पूरी तरह कुचल गया। इससे पहले पारसोला देवला मुख्य मार्ग के उल्टन गांव के बोडफ़ला निवासी दिनेश (19) पुत्र कालिया मीणा जंगल से लकडिय़ां लेकर शाम के समय घर को लौट रहा था। तभी सामने से आते अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। सूचना पर लोहागढ़ चौकी प्रभारी मनोहरसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव का पारसोला पीएचसी पर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने कालिया मीणा की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। udaipur crime news प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर उल्टन गांव के ही खनिया पुत्र वीरमा मीणा का है। घटना के बाद चालक मौके से भाग छूटा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.