Breaking News
recent

जनता जल योजना को लगा 'ग्रहण, अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ी पाइप लाइन

उदयपुर/ झाड़ोल. janta jal yojna उपखण्ड के ओगणा कस्बे में ग्रामीणों की पेयजल समस्या सुधरने का नाम नहीं ले रही। पहले ग्राम पंचायत की ओर से बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं होने से बिजली कनेक्शन विच्छेद हुआ तो 15 दिन तक लोगों को पेयजल की समस्या के लिए ठोंकरे खानी पड़ी। अब अज्ञात व्यक्ति की ओर से जनता जल योजना की सप्लाई लाइन तोडऩे से लोगों को आम दिनचर्या वाले पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। योजना की सप्लाई लाइन टूटने से शनिवार को बहुतायत में पानी सड़क पर व्यर्थ बहता रहा। ओगणा सरपंच लक्ष्मीलाल ने बताया कि पहले बकाया बिजली बिल अदाकर कनेक्शन जुड़वाया तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शुक्रवार शाम को अज्ञात व्यक्ति सप्लाई पाइपलाइन तोड़ दी। समस्या से जलापूर्ति के दौरान पानी का अधिकांश प्रेशर टूटे हुए पाइप से बाहर आ रहा है। व्यवस्था में सुधार कराया तो उपद्रवी लोगों की ओर से योजना में लगाई गई मोटरों में फॉल्ट कर व्यवस्था बिगाडऩे के प्रयास हो रहे हैं। सरपंच के साथ स्थानीय लोगों ने ऐसे उपद्रवी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की। janta jal yojna जलापूर्ति को लेकर लोगों में आक्रोश निरंतर बढ़ रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.