नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी के बयान से सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है।
वहीं, शिवसेना ने इसे उनका निजी बयान बताया है। शिवसेना नेत्री नीलम गोरे ने कहा कि मनोहर जोशी ने भाजपा को लेकर जो बयान दिया है, वह पार्टी का अधिकारिक बयान नहीं है।
नीलम ने कहा कि यह पूरी तरह से उनका निजी बयान है। उन्होंने कहा कि इस पीढ़ी के नेताओं में इस तरह की भावनाओं का होना स्वाभाविक है।
बिहार: लालू यादव 11वीं बार बने राजद अध्यक्ष, पार्टी ने की औपचारिक घोषणा
हालांकि उन्होंने इसका फैसला पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर छोड़ दिया। गौरतलब है कि मनोहर जोशी का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब मंगलवार को नागरिकता संशोधन बिल (कैब) पर शिवसेना और कांग्रेस के बीच गतिरोध दिखाई दिया।
हालांकि, इस बीच शिवसेना ने यह कहते हुए गतिरोध को शांत कर दिया कि सब कुछ स्पष्ट होने तक वह कैब का समर्थन नहीं करेगी।





No comments:
Post a Comment