Breaking News
recent

जैन कुंभ संत सम्मेलन में उमड़ा वल्लभनगर का जैन समाज

उदयपुर/ भटेवर. religion news वल्लभनगर के जैन स्थानक भवन में दीक्षार्थी तुषार कुमार चोरडिय़ा के दीक्षा समारोह में आयोजित धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में समाजजनों की शिरकत रही। जैन कुंभ संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने कहा कि विश्व के सभी धर्मों का सदभाव से ही प्रवेश द्वार है। किसी भी धर्म और उपासना पद्धति के माध्यम से सदभाव नष्ट होते हैं तो वह धर्म भी पाप के रूप में परिवर्तित हो जाता है। मुनि कमलेश ने कहा कि 6 दिसंबर को अदालती फैसले के बाद राम जन्म भूमि का विवाद समाप्त हो गया। फैसले को मुद्दा बनाकर शौर्य अथवा काला दिवस मनाने वालों का बहिष्कार होना चाहिए, धर्म की आड़ में नफरत फैलाने का दुष्प्रचार कर रहे हैं। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार नई दिल्ली शाखा राजस्थान के मंत्री हस्तीमल लोढ़ा ने गुरु भक्तों स्वागत किया। वक्ता रितेश मुनि ने भी विचार व्यक्त किए। प्रभात मुनि, घनश्याम मुनि, कौशल मुनि, साध्वी शांता कंवर, साध्वी चेतना, साध्वी पारस कंवर, साध्वी कंचन कंवर, साध्वी राजमती ने संत सम्मेलन में विचार व्यक्त किए।केप्शन: वल्लभनगर में आयोजित जैन कुंभ संत सम्मेलन में शामिल समाजजन।

एक सौ प्रतिभाओं को सम्मान से नवाजा
उदयपुर/ भटेवर. श्रीधन्वंतरी आयुर्वेद सेवा समिति भटेवर की ओर से लगातार पांचवीं बार आयोजित समारोह में सोमवार को विद्यार्थी, खिलाड़ी एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाली एक सौ प्रतिभाओं को सम्मान से नवाजा गया। स्थानीय पवनपुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में बतौर अतिथि विधायक गजेंद्रसिंह शक्तावत, अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति संस्थापक देवीलाल मेनारिया ने समिति की ओर से किए जा रहे प्रयासों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हुकमीचंद सांगावत ने अतिथियों में शामिल करणसिंह कोठारी, मीठालाल सामोता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुकड़ा, पंचायत समिति सरपंच संघ अध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया, सत्यनारायण शर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम में नीमच, मंदसौर, राजसमंद, चित्तौडगढ़़ सहित अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। religion news अतिथियों की ओर से प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.