Breaking News
recent

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सिविल सेवा बास्केटबॉल प्रतियोगिता आज से

जैसलमेर. जैसलमेर के इन्दिरा इंडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू होने वाली छठी तीन दिवसीय राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा बास्केटबॉल प्रतियोगिता को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसका आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने रविवार को प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रभारियों तथा सहायक प्रभारियों एवं आयोजन से संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली और इन स्पर्धाओं को यादगार बनाने के निर्देश दिए।
एडीएम ने किया प्रबन्धों का अवलोकन
प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्नोई ने प्रतियोगिता आयोजन से संबंधित सभी प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों तथा अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ रविवार शाम इन्दिरा इण्डोर स्टेडियम में चल रही तैयारियों एवं खेल स्पर्धाओं से जुड़े सभी प्रकार के प्रबन्धों का अवलोकन किया।
अतिरिक्त कलक्टर विश्नोई ने मंच, खेल मैदान सहित सभी प्रकार की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की जानकारी ली और तमाम प्रबन्धों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रतियोगिता आयोजन समिति के नोडल अधिकारी भारतभूषण गोयल, तहसीलदार ताराचन्द वैंकट, नगरपरिषद आयुक्त बृजेश राय एवं सचिव जबरसिंह, जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, खेल विशेषज्ञ लक्ष्मणसिंह तंवर, महेन्द्र खत्री आदि साथ थे।
उद्घाटन समारोह प्रात: 10.30 बजे
तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का उद्घाटन समारोह सोमवार को प्रात: 10.30 बजे इन्दिरा इण्डोर स्टेडियम में होगा। इसमें विधायक रूपाराम धनदे मुख्य अतिथि तथा जिलाप्रमुख अंजना मेघवाल एवं नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला विशिष्ट अतिथि होंगे जबकि अध्यक्षता जिला कलक्टर नमित मेहता करेंगे। राज्यस्तीय इन स्पर्धाओं के लिए विभिन्न जिलों से खिलाडिय़ों का जैसलमेर पहुंचना रविवार रात तक जारी रहा। खिलाडिय़ों के आवास के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है। इनके साथ ही खिलाडिय़ों के लिए सभी प्रकार के जरूरी प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.