Breaking News
recent

बेकाबू ट्रेलर का 'तांडव, दो की मौत, तीन घायल

उदयपुर/ गोगुंदा. Udaipur road accident उदयपुर-पिंडवाड़ा वाया गोगुंदा होकर गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोरबावड़ी के समीप रविवार रात को अनियंत्रित ट्रेलर ने दो जिंदगियों को काल का ग्रास बना दिया। ट्रेलर ने पहले एंबुलेंस को चपेट में लिया और बाद में दुपहिया सवार इसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में तीन अन्य लोगों के घायल होने का भी समाचार है। खास यह रहा कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर अंनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। एंबुलेंस और टे्रलर में फंसे चालकों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन, एक युवक और एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को उदयपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया।
थानाधिकारी मदनसिंह चौहान ने बताया कि गुजरात से कोयला लेकर उदयपुर की ओर जा रहा ट्रेलर यहां चोरबावड़ी के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करता हुए सामने आ रही एंबुलेंस से जा टकराया। टक्कर के बीच एंबुलेंस सवार वाहन चालक एवं ईएमटी केबिन में बुरी तरह फंस गए। इसी प्रकार ट्रेलर चालक और खलासी भी केबिन में उलझ गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर जुटे ग्रामीणों, राहगीरों एवं पुलिस ने केबिन तोड़कर घायलों एवं शवों को बाहर निकाला। बाद में क्रेन की सहायता से वाहनों को सड़क किनारे कर बाधित आवागमन बहाल किया गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर उदयपुर होकर निम्बाहेड़ा जा रहा था, जबकि एंबुलेंस उदयपुर से सिरोही की ओर जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक घायलों और मृतकों के नामों का खुलासा नहीं हो सका। सूचना पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी घटना स्थल की सुध ली। udaipur road accident बता दें कि दो दिन पहले ही हाई-वे पर खाद्य तेल से भरे टैंकरों एवं ट्रेलर के पलटी होने की घटना हुई थी, हालांकि उस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.