Breaking News
recent

शहरी सरकार की राजनीति आज से होगी शुरू, वार्डों की सूची का होगा प्रकाशन

अश्विनी भदौरिया/जयपुर. शहर में हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के परिसीमन का काम शनिवार देर शाम तक पूरा कर लिया गया। नगर निगम मुख्यालय में परिसीमन से जुड़े तमाम अधिकारी दिन भर वार्डों के इलाकों और नक्शों को एकजाई किया। रविवार को स्वायत्त शासन विभाग में बैठक होगी। दोनों नगर निगम की रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इसके बाद शाम तक डीएलबी और नगर निगम की वेबसाइट पर नक्शा सहित वार्डों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद राजनीतिक दलों और लोगों की आपत्तियों को सुना जाएगा।
दो नगर निगम होने के बाद शहर की दस विस सीटों को पांच-पांच के हिस्से में बांट दिया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए परिसीमन भी किया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि वार्ड की सीमा तय करते समय विस क्षेत्र, थाना और भौगोलिक स्थिति न बिगड़े इसका भी ध्यान रखा गया है। जो आपत्तियां आएंगी, उनका भी निस्तारण किया जाएगा।

दिक्कत यहां
परिसीमन के दौरान कई वार्ड ऐसे हैं जिनकी आबादी 10 हजार से नीचे दोनों निकायों में कई वार्ड हैं। इन्हीं वार्डों को लेकर दोनों ही राजनीतिक दलों की आपत्ति होगी। वार्डों का परिसीमन करते वक्त भी दोनों दलों के नेताओं ने दिलचस्पी दिखाई है और अपने-अपने फायदे के हिसाब से इलाकों को हटाया और जुड़वाया है।

हैरिटेज नगर निगम में वार्डों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र संख्या
सिविल लाइस 24
आदर्श नगर 25
किशनपोल 21
हवामहल 26
आमेर 4
कुल 100
----------------------------------------------
ग्रेटर नगर निगम में वार्डों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र अब यह होगी संख्या
विधाधर नगर 42
झोटवाड़ा 22
सांगानेर 39
बगरू 21
मालवीय नगर 26
कुल 150

------

वर्जन...
जयपुर सहित जोधपुर और कोटा से दो-दो नगर निगम में परिसीमन का काम चल रहा है। जयपुर में काम पूरा हो गया है। नगर निगम के अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक होगी। अगले एक-दो दिन में जोधपुर और कोटा से भी वार्डों की सूची मिलने की संभावना है।
-उज्ज्वल राठौड़, निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.