Breaking News
recent

रैली निकाल दिया निरोगी रहने का संदेश

बांदीकुई. प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर से रन फोर राजस्थान रैली का आयोजन किया गया। रैली को उपखंड अधिकारी पिंकी मीना एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरपी मीणा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। चिकित्सालय से शुरू होकर रैली मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। इसमें एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुई। हाथों में निरोगी रहने से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर की निरोगी रहने का संदेश देते हुए चल रही थी।

Rally fired message of staying healthy

इसके बाद निरोगी रहने से जुड़ी कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें उपखंड अधिकारी मीना ने कहा कि सरकार की मंशा है कि राजस्थान निरोगी रहे। यह तभी संभव होगा, जब लोग नशे की आदत से छुटकारा पा सकेंगे। नशे की लत से विभिन्न बीमारियां पनप रही हैं। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 22 दिसंबर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपकेन्द्रो पर निरोगी राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।डॉ. सुनील सोनी ने भी निरोगी राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य की देखभाल, महिला स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य संचार रोग, गैर संचार रोग एवं टीकाकरण के बारे में बताया। ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवीरसिंह कुशवाह आदि मौजूद थे। (नि.स.)

Rally fired message of staying healthy

मानपुर. पंचायत समिति सिकराय से शनिवार को ब्लॉक स्तरीय रन फोर निरोगी राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालकर निरोगी रहने का संदेश दिया। प्रभात फेरी को तहसीलदार चिरंजीलाल शर्मा ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया, इसके बाद अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को निरोगी रहने के लिए नियमित दौड़ लगाने का संदेश दिया।

Rally fired message of staying healthy

इस दौरान ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बैरवा, प्रधानाचार्य सुशील शर्मा, पंस एईएन रमेश मीना, ब्लॉक साक्षरता प्रभारी प्रेमप्रकाश उमरवाल आदि मौजूद थे।

Rally fired message of staying healthy



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.