Breaking News
recent

आबादी बस्ती में मिले दुर्लभ प्रजाति वाले ऐसे सांप

उदयपुर/ गुड़ली. Kobra snake जंगली जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता के बीच स्थानीय ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को सामने आए दो सांप पकड़कर जंगल में छोड़े गए। इससे पहले चंदेसरा क्षेत्र के विकरणी गांव में कोबरा प्रजाति का सांप और गुड़ली के रेसल सेंड बोआ सांप की प्रजाति दिखने पर लोगों ने वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू सोसायटी के सदस्यों की मदद ली। सोसायटी सदस्यों में शामिल सुरेश मेघवाल, विजेंद्र झाला व विजय गायरी ने दोनों सांप पकड़कर जंगल क्षेत्र में छोड़े।

फुटाला में मिला डेंगू रोगी
उदयपुर/ भाणदा. खेरवाड़ा उपखण्ड की ग्राम पंचायत भाणदा के फुटाला गांव में डेंगू रोगी मिलने की पुष्टि हुई है। गिरती हुई प्लेटलेट्स के बीच शुरू हुए उपचार के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। निजी चिकित्सालय के चिकित्सक ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले फुटाला निवासी गीता पत्नी जयंतीलाल पटेल की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उसे परिजन खेरवाड़ा स्थित निजी चिकित्सालय ले गए, जहां तबीयत बिगडऩे के बीच उसे गुजरात के लिए रेफर किया गया। गुजरात स्थित पार्थ हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. एपी दोशी ने रोगी के डेंगू होने की पुष्टि की। यह भी बताया कि फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। Kobra snake इधर, स्थानीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे की ओर से रोगी के गृह क्षेत्र को लेकर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.