Breaking News
recent

बच्चे डोरेमोन और नोबिता को देख रहे, निगम चाचा चौधरी और साबू जवाब का लेगा सहारा

जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण के दिन नजदीक आने के साथ ही नगर निगम प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। इसी के तहत आमजन को कॉमिक्स कैरेक्टर चाचा चौधरी और साबू की बातचीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के बारे में जागरूक करेगा। इस कॉमिक्स में चाचा चौधरी साबू से स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े कुछ सवाल पूछते है, जिनका साबू जवाब देता है। इसके साथ ही कॉमिक्स के पेज पर चाचा चौधरी झाडू निकालते हुए नजर आ रहे है, जिसके जरिए लोगों में स्वच्छता के प्रति मैसेज देने का प्रयास किया है। यह काॅमिक्स स्कूलों में छात्र-छात्राओं को वितरित की जाएगी, ताकि बच्चे स्वच्छ सर्वेक्षण के संबन्ध में जान सके और अपने अभिभावकों को भी जागरूक कर सके। हालांकि, बच्चे डोरेमोन, नोबिता जैसे कैरेक्टर्स से घुलेमिले हुए हैं। इसके बावजूद निगम ने पहले इनकी जगह चाचा चौधरी और साबू को मैदान में उतारा है।

नुक्कड़ नाटक भी...
आमजन को स्वच्छ सर्वेक्षण से जोडऩे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए निगम प्रशासन नुक्कड़ नाटक, स्कूल-कॉलेजों, व्यापार मण्डलों, कॉलोनियों की विकास समितियों, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि संग अलग-अलग अभियान चलाता है। गौरतलब है कि पूरे साल बेफिक्र निगम के अधिकारी केवल दिसम्बर और जनवरी माह में विभिन्न अभियान चलाकर सर्वेक्षण में अच्छे अंक व रैंकिंग लाने की कवायद में जुट जाते है। यही कवायद अब वापस से शुरू हो गई।

यह है सात सवाल और अंक
-क्या आप जानते है कि जयपुर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में भाग ले रहा है- 100 अंक
-अपने आस-पास की सफाई के लिए आप अपने शहर को दो सौ में से कितने अंक देंगे- 200 अंक
-आपके शहर के व्यवसायिक,सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई के लिए आप दो सौ में से कितने अंक अपने शहर को देंगे- 200 अंक
-क्या कचरा ले जाने वाले कार्मिक आपसे हमेशा गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए कहते हैं- 200 अंक
-क्या आपके शहर के रोड डिवाइडर और सडक के दोनों तरफ पेड-पौधे लगे हुए है - 100 अंक
-क्या आप अपने शहर के खुले मेें शौच मुक्त और कचरा मुक्त शहर के स्टेटस के बारे में जानते हैं- 100 अंक
-आपके शहर के सार्वजनिक,सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई के लिए आप दो सौ में से कितने अंक देेंगें- 200 अंक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.