Half mairathan Jaipur : जोश एवं उत्साह से भरे जयपुरवासियों ने रविवार को गुलाबी नगर की सुहानी सुबह केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन ( Mairathan ) में हिस्सा लिया । ( health news in hindi ) एनीबडी कैन रन संस्था और पिंकसिटी रनर्स की ओर से आयोजित ( Half Mairathan ) हाफ मैराथन में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से लेकर दिव्यांगजनों तक सभी ने एक स्वर में ( Health Tips ) स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया । मैराथन का मीडिया पार्टनर राजस्थान पत्रिका ( Rajasthan Patrika ) रहा ।
मैराथन अल्बर्ट हॉल के पीछे साउथ गेट रामनिवास बाग से सुबह 5 बजे शुरू हुई । दौड़ को पैरा ओलंपियन सुंदर सिंह गुर्जर और संदीप सिंह मान ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया । सुबह 5 बजे शुरू हुई दौड़ में शहरवासिय़ों ने 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर की कूल रन वहीं 5 किलोमीटर की ड्रीम रन में दौड़ लगाई । दौड़ में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से लेकर दिव्यांगजन एक दौड़ लगाते नजर आए ।





No comments:
Post a Comment