Breaking News
recent

राजधानी जयपुर को मिलेगा पहला जनता क्लिनिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे समर्पित

Nirogi rajasthan abhiyan : निरोगी राजस्थान अभियान के तहत आज राजधानी जयपुर को पहला जनता क्लीनिक ( janta clinic ) की मिलेगा । आपको बता दे प्रदेश सरकार जगतपुरा स्थित वाल्मीकि कॉलोनी से जनता क्लीनिक की शुरुआत करने जा रहीं है । ( Ashok Gehlot ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पहला जनता क्लीनिक राजधानी को समर्पित करेंगे।

बता दे फिलहाल शहर में चार जगहों पर इस क्लीनिक की शुरुआत होगी । जगतपुरा के अलावा दिल्ली रोड पर वन विहार, प्रताप नगर और जालुपुरा में ये क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। प्रदेश में जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरु किया जाएगा । बाद में जोधपुर और अजमेर में जनता क्लिनिक खोले जाएंगे। उसके बाद प्रदेश में अन्य स्थानों पर इनकी शुरुआत की जाएगी ।

इधर कल प्रदेश सरकार ने अपनी पहली वर्षगांठ के मौके पर निरोगी राजस्थान अभियान की शुरुआत की । अभियान के तहत मंगलवार सुबह 'रन फॉर निरोगी राजस्थान' का आयोजन किया गया । दौड़ को अल्बर्ट हॉल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रवाना किया । इस दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा सहित प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहे । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा प्रदेश के हर नागरिक को स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है और हम लगातार इसके लिए प्रयास करते रहेंगे । सीएम गहलोत ने कहा निरोगी राजस्थान के तहत राजस्थान में मिलावट और नशा मुक्ति के लिए हमारा विशेष फोकस रहेगा और इसे रोकने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.