Breaking News
recent

सलमान खान को स्कूल से दिखाया गया था बाहर का रास्ता, जानिए क्यों चौथी क्लास में ऐसा किया गया था!

नई दिल्ली | फिल्म अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपने बचपन से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया जब वो छोटे थे तो उन्हें संभालना उनके माता-पिता के लिए बहुत मुश्किल था। सलमान ने कहा- एक बच्चे के तौर पर मुझे मेरे माता-पिता को संभालना बहुत मुश्किल था। बहुत मुश्किल अभी भी है । मैं अब भी अच्छा बनने की कोशिश कर रहा हूं। मैं हमेशा अपने माता-पिता के बेहद करीब रहा हूं और इसके चलते इस बात को लेकर दर्द भी होता है।

बता दें सलमान खान की रिलीज हुई फिल्म 'दबंग 3’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। इस फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सईं मांजरेकर भी अहम भूमिका में हैं। आजकल सलमान टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 13 के होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीआरपी के कारण इस शो को पांच हफ्ते तक बढ़ाया गया हैl



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.