उदयपुर/ झाड़ोल. rashan dealer नियमित जांच में कोताही बरतने के मामले में ग्राम पंचायत गोराणा मुख्यालय पर लैम्पस की ओर से संचालित राशन की दुकान को तहसीलदार हुकुम कंवर के निर्देशन में टीम ने सील कर दिया। प्रशिक्षु आरटीएस हिम्मत सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक ओमेंद्र एवं आरआई रोशन लाल जैन की ओर से दोपहर में दुकान का निरीक्षण किया गया था। व्यवस्थापक की ओर से दुकान बंद रखने एवं संतोषप्रद जवाब नहीं देने से मामला बिगड़ गया और राजस्व दल ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के लिए के लिए रसद विभाग एवं जिला कलक्टर को अवगत कराने के बाद जिला रसद अधिकारी एमएल चौहान, व्यवस्थापक गोराणा उचित मुल्य की दुकान में राशन सामग्री वितरण प्रथम दष्टया गंभीर एवं अनियमितता पर राजस्थान खाद्य एवं अन्य सामग्री पदार्थ आदेश 1976 के खण्ड 8 के प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्राधिकार पत्र अग्रिम आदेश तक निलबिंत किया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सरदारमल उचित मूल्य दुकान चन्दवास बी को जिम्मेदारी सौंपी गई। दूसरी ओर व्यवस्थापक गोराणा लैम्पस कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव तलब किया। इसमें पूछा गया कि 25 एवं 26 नवम्बर को पर्वतन निरीक्षण झाड़ोल की ओर से जांच में कई अनियमितताएं मिली। जांच कार्य में सहयोग नहीं दिया गया। स्टॉक का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया। नायब तहसीलदार के निरीक्षण में गेहूं के 150 कट्टे कम मिले। चीनी के ऑनलाइन स्टॉक 182 किग्रा का भी भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया।
अपात्र लोग होंगे राशन सूची से बाहर
उदयपुर/ धरियावद. अपात्र लोगों को मिल रही राशन सुविधा के मामले में जिला रसद विभाग ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। स्थानीय तहसील परिसर में रविवार को आयोजित राशन डीलर्स की बैठक को संबोधित करते हुए जिला रसद प्रवर्तन निरीक्षक धर्मेश रोत ने अपात्र लोगों को चिन्हित कर सूची से बाहर करने की बात कही। प्रवर्तन निरीक्षक रोत ने खाद्य सुरक्षा सूची का गहनता से अध्ययन कर कार्य विशेष को महज दो दिन में पूरा करने को कहा। साथ ही आगामी निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा की पात्रता रखने वाले लोगों को सूची में जोडऩे की भी बात कही। प्रवर्तन निरीक्षक ने डीलर्स को समय पर राशन की दुकान खोलने और उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से पूरा करने की हिदायत भी दी। rashan dealer इस मौके पर डीलर संघ के तहसील अध्यक्ष शेखर राजावत, महेंद्र जैन सहित अन्य डीलर उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment